{"_id":"6192745ec5e9ac4c5c5027fc","slug":"central-petrochemical-engineering-and-technical-institute-to-be-built-in-gida","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: गीडा में बनेगा केंद्रीय पेट्रोकेमिकल इंजीनियरिंग एवं तकनीकी संस्थान, निशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: गीडा में बनेगा केंद्रीय पेट्रोकेमिकल इंजीनियरिंग एवं तकनीकी संस्थान, निशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी जमीन
Mon, 15 Nov 2021 08:23 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 15 Nov 2021 08:23 PM IST
सार
पांच एकड़ में स्थापित होगा सीआईपीईटी, गीडा निशुल्क उपलब्ध कराएगा जमीनए प्रशिक्षण के बाद प्लास्टिक पार्क में मिलेगा रोजगार।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर के गीडा में केंद्रीय पेट्रोकेमिकल इंजीनियरिंग एवं तकनीकी संस्थान (सीआईपीईटी) स्थापित होगा। इसमें प्लास्टिक टेक्नोलॉजी संबंधी विभिन्न शार्ट टर्म सर्टिफिकेशन कोर्स संचालित होंगे। यहां से ट्रेनिंग हासिल करने के बाद युवा गीडा के भगवानपुर इलाके में बनने वाले प्लास्टिक पार्क में आसानी से रोजगार हासिल कर सकेंगे। गीडा प्रशासन की ओर से इसके लिए निशुल्क पांच एकड़ जमीन उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार की पहल पर गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण भगवानपुर गांव में प्लास्टिक पार्क बनने वाला है। करीब 71 एकड़ में स्थापित होने वाले प्लास्टिक पार्क के लिए केंद्र सरकार से सैद्धांतिक स्वीकृति मिल चुकी है। इसका डीपीआर राज्य सरकार द्वारा केंद्र सरकार को भेजा जा चुका है। प्लास्टिक पार्क के लिए प्रशिक्षित युवाओं की जरूरत होगी। ऐसे में अब पांच एकड़ भूमि पर केंद्रीय पेट्रोकेमिकल इंजीनियरिंग एवं तकनीकी संस्थान (सीआईपीईटी) स्थापित किए जाने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
कॉमन फैसिलिटी सेंटर भी होगा स्थापित
प्लास्टिक पार्क में 1200 वर्गमीटर में कामन फैसिलिटी सेंटर की स्थापना होगी। यहां प्लास्टिक से विभिन्न वस्तुओं के निर्माण के लिए आधुनिक प्लांट एवं मशीनरी लगाई जाएंगी। टेस्टिंग, सर्टिफिकेशन तथा रिसर्च की सुविधा भी दी जाएगी।
विज्ञापन
गीडा सीईओ पवन अग्रवाल ने कहा कि केंद्रीय पेट्रोकेमिकल इंजीनियरिंग एवं तकनीकी संस्थान (सीआईपीईटी) के लिए गीडा की ओर से पांच एकड़ जमीन निशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। यहां शार्ट टर्म सर्टिफिकेशन कोर्स संचालित होंगे इन कोर्स को करने के बाद युवाओं को प्लास्टिक पार्क में रोजगार मिल सकेगा। परियोजना में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से करीब पांच हजार लोगों को रोजगार मिलेगा।