फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Central government will monitering twenty model booth in Gorakhpur during covid vaccination

गोरखपुर के बीस मॉडल बूथों पर रहेगी केंद्र सरकार की नजर, किसी भी हेल्थ वर्कर से कर सकती है बातचीत

Mon, 11 Jan 2021 01:21 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 11 Jan 2021 01:21 PM IST
विज्ञापन
Central government will monitering twenty model booth in Gorakhpur during covid vaccination
vaccination Dry run in Gorakhpur - फोटो : अमर उजाला।
कोविड वैक्सीनेशन के बीच गोरखपुर में 20 मॉडल बूथ बनाए जाएंगे। इन बूथों पर सीधे केंद्र सरकार की नजर रहेगी। हर बूथ पर वेब कैमरे लगाए जाएंगे। इन केंद्रों पर केंद्र सरकार के प्रतिनिधि किसी भी हेल्थ वर्कर से वैक्सीनेशन के बारे में जानकारी ले सकेंगे। एक-दो दिनों में ये बूथ बनकर तैयार हो जाएंगे। इनमें जिला अस्पताल और बीआरडी मेडिकल कॉलेज प्राथमिकता में रहेंगे।
विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, कोविड वैक्सीनेशन के लिए जिले के 51 अस्पतालों का चयन किया गया है। इनमें तीन निजी अस्पताल शामिल हैं। इन अस्पतालों में 84 बूथ बनाए गए हैं। इन्हीं बूथों में से 20 को मॉडल बूथ बनाने के निर्देश केंद्र सरकार ने दिए हैं।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि यह मॉडल बूथ जिले के लिए नजीर बनेंगे। इन पर सभी व्यवस्थाएं रहेंगी। दवा से लेकर उसके रख-रखाव के इंतजाम बेहतर होंगे। वैक्सीनेशन के दौरान डॉक्टरों की टीम नजर रखेगी। केंद्र सरकार इन बूथों पर सीधे नजर रखेगी। इसके लिए वेब कैमरे लगाए जाएंगे, ताकि वैक्सीनेशन के दौरान केंद्र सरकार के प्रतिनिधि हेल्थ वर्कर या डॉक्टर से संवाद कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में ही होंगे अधिकतर बूथ

सीएमओ ने बताया कि 20 मॉडल बूथों में जिला अस्पताल और बीआरडी मेडिकल कॉलेज के बूथ प्राथमिकता में रहेंगे। इसके अलावा 18 बूथ ऐसी जगहों पर बनाए जाएंगे, जहां पर नेटवर्क की दिक्कत न हो। इनमें अधिकतर बूथ शहर में बनाए जाएंगे। इसके लिए कर्मियों को निर्देशित किया जा चुका है।
 
सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि बीस मॉडल बूथ बनाने के निर्देश मिले हैं। इन बूथों पर सभी सुविधाएं मौजूद रहेंगी। इन बूथों पर केंद्र सरकार की सीधी नजर रहेगी। वैक्सीनेशन के दौरान केंद्र सरकार के प्रतिनिधि स्वास्थ्य कर्मियों से बात कर सकते हैं। जल्द ही मॉडल बूथ बनकर तैयार हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed