फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Central Executive Committee elected unopposed; decision taken to form women's and youth wings.

Gorakhpur News: सुभाष दूबे बने मेंस कांग्रेस के केंद्रीय अध्यक्ष, शिवेंद्र को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

Mon, 27 Jul 2026 02:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 27 Jul 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Central Executive Committee elected unopposed; decision taken to form women's and youth wings.
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे मेंस कांग्रेस के 14वें त्रैवार्षिक अधिवेशन के दूसरे दिन केंद्रीय कार्यकारिणी के चुनाव की प्रक्रिया पूरी हुई। इसमें सुभाष दूबे को केंद्रीय अध्यक्ष और शिवेंद्र पांडेय को उपाध्यक्ष चुना गया। अखिलेश कुमार पांडेय को केंद्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई।
विज्ञापन

रेलवे सभागार में आयोजित चुनाव में पूर्वोत्तर रेलवे के तीनों मंडलों, गोरखपुर मुख्यालय और कारखाना इकाइयों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इसमें अन्य पदों पर भी पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। अधिवेशन में संगठन के आगामी कार्यक्रमों और कर्मचारी हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के साथ संगठन को मजबूत करने का एजेंडा भी रखा गया। प्रतिनिधियों ने रेलवे कर्मचारियों की समस्याओं, उनके अधिकारों और संगठन की भूमिका को लेकर विचार-विमर्श किया।
विज्ञापन

इस मौके पर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने पूरी निष्ठा से संघर्ष कर संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। अधिवेशन में पूर्वोत्तर रेलवे की महिला कर्मचारियों को संगठन से जोड़ने के लिए सभी मंडलों में महिला प्रकोष्ठ गठित करने की घोषणा की गई। सरिता मिश्रा को महिला प्रभारी बनाया गया। उनके साथ अंजना लाल, प्रियंबदा, दीपशिखा सिंह, मीरा देवी, रेशमा गुप्ता और सुनीता को सदस्य बनाया गया। अधिवेशन में इंडियन रेलवे एम्प्लॉइज फेडरेशन के महासचिव सरबजीत सिंह ने कहा कि संगठन की मजबूती ही कर्मचारियों के हितों की सबसे बड़ी ताकत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिवेशन में उठाई गईं यह मांगें
- आठवें वेतन आयोग में वेतन-भत्तों में व्यापक सुधार
- एनपीएस-यूपीएस समाप्त कर पुरानी पेंशन योजना बहाल की जाए
- सभी विभागों में रिक्त पदों पर तत्काल भर्ती की जाए
- आठ घंटे के कार्यदिवस का सख्ती से पालन हो
- रेलवे के निजीकरण, निगमीकरण और आउटसोर्सिंग पर रोक लगे
- ओवरटाइम का पूर्ण भुगतान और वैज्ञानिक ड्यूटी रोस्टर लागू हो
- लोको पायलट, गाड़ी प्रबंधक, टीआरडी व कैरिज-वैगन कर्मचारियों को हाई रिस्क भत्ता मिले
- रेल कर्मचारियों और उनके परिजनों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हों
- कर्मचारियों को समय पर यूनिफॉर्म, सुरक्षा उपकरण और आवश्यक सामग्री मिले
- रेलवे कॉलोनियों में पर्याप्त आवास, सामुदायिक भवन, डिजिटल लाइब्रेरी और ओपन जिम पार्क की सुविधा विकसित की जाए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed