फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Celebrating victory in three states, BJP workers burst crackers and danced

Gorakhpur News: तीन राज्यों में जीत पर जश्न, पटाखे फोड़ थिरके भाजपाई

Mon, 04 Dec 2023 01:39 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Dec 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
Celebrating victory in three states, BJP workers burst crackers and danced
क्षेत्रीय कार्यालय पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का किया इजहार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। विधानसभा चुनाव में तीन राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में बड़ी जीत पर भाजपा नेताओं ने जश्न मनाया। क्षेत्रीय कार्यालय रानीडीहा पर भाजपाइयों ने पटाखे फोड़कर और एक दूसरे को मिठाई खिलाई और जीत पर बधाई दी।

क्षेत्रीय कार्यालय पर जुटे भाजपाइयों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पार्टी नेतृत्व का आभार जताया। इसके बाद पटाखों की आवाज और भाजपा नेताओं के उदघोष से क्षेत्रीय कार्यालय परिसर गूंज उठा। इस दौरान जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, डॉ. बच्चा पांडेय नवीन, मनोज शुक्ला, पंकज जायसवाल राहुल तिवारी, गणेश जायसवाल, हरिनारायण सिंह, दिनेश सिंह समेत काफी संख्या में भाजपाई मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता के नेतृत्व में बेनीगंज कार्यालय पर जीत का जश्न मनाया गया। महानगर मंत्री गौरव तिवारी बड़ू, ओम प्रकाश शर्मा, अच्युतानंद शाही , देवेश श्रीवास्तव, रण विजय शाही, इंद्रमणि सिंह, समेत अन्य लोग मौजूद रहे। झूलेलाल सिंधी युवा सेवा मंडल के कार्यकारी अध्यक्ष विक्की कुकरेजा के नेतृत्व में सिंधी समाज के लोगों ने लक्ष्मी सत्संग भवन पर मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष एवं पूर्व मेयर अंजु चौधरी ने कहा कि मोदी-योगी के जोड़ी की मेहनत और अमित शाह की रणनीति ने तीनों राज्यों में सफलता दिलाई। भाजपा के पूर्व क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी बृजेश राम त्रिपाठी ने पार्टी के शीर्ष नेतृृत्व को बधाई देते हुए कहा कि देश के प्रमुख तीन राज्यों में पार्टी को मिली अपार जनसमर्थन भारतीय राजनीति की नई इबारत लिखेगी।

0- जनता ने कांग्रेस को दिया करारा जवाब : सहजानंद राय
गोरखपुर। तीन राज्यों में विधान सभा चुनाव में जीत पर क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने कहा कि जनता ने कांग्रेस को करारा जवाब दिया है। कांग्रेस और उसके गठबंधन के दलों को ऐसा ही जवाब 2024 के लोकसभा चुनाव में भी मिलेगा और जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लगातार तीसरी बार हाथों हाथ लेगी।

0 सांसद ने एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री को मिठाई खिला कर दी जीत की बधाई
गोरखपुर। सांसद रवि किशन ने भाजपा की प्रचंड जीत पर पीएम मोदी व सीएम योगी के प्रति आभार जताया है। गोरखपुर एयरपोर्ट पर सांसद ने केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई भी दी। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में चार राज्यों के चुनाव परिणामों में तीन राज्यों में बीजेपी की भारी बहुमत से हैट्रिक लगना, पीएम मोदी पर जनता के विश्वास को दर्शाता है। ( संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed