फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Cbse result will be declared on term 1 exam

सीबीएसई: टर्म-1 की परीक्षा को संजीदगी लेना होगा, इसी आधार पर घोषित किया जाएगा रिजल्ट

Tue, 09 Nov 2021 02:17 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 09 Nov 2021 02:17 PM IST
सार

सीबीएसई : टर्म-2 की परीक्षा नहीं होने पर इसी आधार पर घोषित किया जाएगा रिजल्ट, कोरोना महामारी की वजह से वर्ष 2021-22 की दसवीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा को दो चरणों में कराया जाएगा।

विज्ञापन
Cbse result will be declared on term 1 exam
सीबीएसई बोर्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से होने वाली टर्म-1 की परीक्षा को विद्यार्थियों को संजीदगी से लेना होगा। अगर किन्हीं वजहों से टर्म-2 की परीक्षा न कराई जा सकी तो टर्म-1 के आधार पर ही परिणाम घोषित किया जाएगा।

विज्ञापन


बता दें कि सीबीएसई ने कोरोना महामारी की वजह से वर्ष 2021-22 की बोर्ड परीक्षा को दो चरणों में कराने का फैसला लिया है। यदि कोरोना महामारी के कारण टर्म-2 की परीक्षा नहीं आयोजित हो पाएगी तो अंतिम परिणाम टर्म-1 की परीक्षा के आधार पर घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन


ऐसे में सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) की ओर से दसवीं और 12वीं कक्षा की टर्म-1 की परीक्षा को विद्यार्थी हल्के में लेने की भूल कतई न करें। इसी वजह से बहु विकल्पीय प्रणाली पर आयोजित होने वाली टर्म-1 की परीक्षा और प्रैक्टिकल के संबंध में बोर्ड की ओर से छात्रों एवं शिक्षकों के साथ ही स्कूल संचालकों को भी जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


16 से 12वीं और 17 से 10वीं की परीक्षाएं होंगी
16 नवंबर से 12वीं और 17 से 10वीं की परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी। परीक्षा लेने के बाद स्कूलों को उसी दिन कॉपी चेक करके छात्रों के अंक अपलोड करने होंगे। इसकी भी व्यवस्था बनाई जा रही है। टर्म-1 की परीक्षाएं 90 मिनट की होंगी जो बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित होंगी। इस दौरान छात्रों को अपने उत्तर को ओएमआर शीट पर भरना होगा। 12वीं में 114 और 10वीं में 75 विषयों की परीक्षाएं होंगी।
 

स्वकेंद्रों पर नहीं होगी परीक्षा

बोर्ड परीक्षा के बारे में सोशल मीडिया पर कई तरह के वायरल हो रहे संदेशों पर बोर्ड ने विराम लगा दिया है। इन संदेशों के माध्यम से परीक्षाओं का आयोजन स्वकेंद्र पर होने का दावा किया जा रहा था। बोर्ड ने स्वकेंद्र व्यवस्था की जगह पूर्व की भांति केंद्रों पर ही परीक्षा का आयोजन कराने का फैसला किया है।

पेपर पढ़ने के लिए 20 मिनट का समय मिलेगा
परीक्षा में पेपर पढ़ने के लिए पांच मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। पहले पेपर पढ़ने के लिए विद्यार्थियों को 15 मिनट का समय दिया जाना तय किया गया था, लेकिन अब इसे पांच मिनट और बढ़ाकर 20 मिनट कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed