{"_id":"5fe2523f8ebc3e3bb356484f","slug":"cbse-one-more-month-s-time-for-exam-preparation-gorakhpur-city-news-gkp3779474173","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई : परीक्षा की तैयारी के लिए मिला एक और महीने का समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई : परीक्षा की तैयारी के लिए मिला एक और महीने का समय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएसई : परीक्षा की तैयारी के लिए मिला एक और महीने का समय
गोरखपुर। मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन फरवरी के बाद किए जाने का एलान किया है। इससे विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी के लिए एक और महीने का समय मिल गया है। वहीं परीक्षा के आयोजन को लेकर सोशल मीडिया पर उड़ रही कई अफवाहों पर भी विराम लग गया है।
कोरोना संकट की वजह से दसवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों की ज्यादातर पढ़ाई वर्ष 2020-21 में ऑनलाइन हुई है। अक्तूबर से स्कूलों को संचालन की अनुमति मिली है। जिसके बाद से 50 फीसदी उपस्थिति के साथ कक्षाओं का संचालन हो रहा है। प्रत्येक वर्ष दिसंबर से जनवरी के बीच प्रैक्टिकल का आयोजन तक हो जाता है मगर कोरोना संकट की वजह से इस वर्ष प्रैक्टिकल का कार्यक्रम तक जारी नहीं हो सका है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे थे कि बोर्ड की ओर से परीक्षा का आयोजन फरवरी के बाद किया जाए।
सरकार की ओर से फरवरी के बाद बोर्ड परीक्षाओं के आयोजन को लेकर एलान किया गया है। इस फैसले से बच्चों को तैयारी के लिए एक और महीने का समय मिल सकेगा। बच्चों के रिवीजन कार्य पर पूरा ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
विज्ञापन
-अजय शाही, ग्रुप डायरेक्टर, आरपीएम ग्रुप ऑफ स्कूल्स