फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CBSE Board OMR sheet filled with pencil will be acted upon

सीबीएसई: पेंसिल से भरी ओएमआर शीट तो होगी कार्रवाई, बोर्ड ने दिया खास निर्देश

Wed, 10 Nov 2021 01:05 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 10 Nov 2021 01:05 PM IST
सार

सीबीएसई के दसवीं और बारहवीं के विद्यार्थी टर्म 1 की परीक्षा दूसरे शहर से भी दे सकेंगे। इच्छुक अभ्यर्थी इसके लिए अपने स्कूल से 10 नवंबर की मध्य रात्रि तक आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
CBSE Board OMR sheet filled with pencil will be acted upon
सीबीएसई बोर्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने स्पष्ट किया है कि कक्षा 10 और 12 के टर्म-1 परीक्षाओं में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को ओएमआर सीट भरने में पेंसिल का इस्तेमाल नहीं करना है। ऐसा करने पर इसे अनुचित साधनों का इस्तेमाल माना जाएगा और नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


सीबीएसई ने सभी स्कूल के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया है कि ओएमआर (ऑप्टिकल मार्क रिकग्निशन) शीट के बारे में समझाने के लिए विद्यार्थियों का प्रैक्टिस सेशन आयोजित करें। इस संबंध में बोर्ड का निर्देश जिले के 117 स्कूलों में पहुंच गया है।
विज्ञापन


प्रैक्टिस सेशन से पहले, शिक्षकों को भी ओएमआर से अच्छी तरह परिचित होना चाहिए। बोर्ड ने विद्यार्थियों को सलाह दी है कि वो ओएमआर से जुड़े किसी प्रकार के सवाल का जवाब स्कूल में हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे शहर से भी दे सकेंगे परीक्षा
सीबीएसई के दसवीं और बारहवीं के विद्यार्थी टर्म 1 की परीक्षा दूसरे शहर से भी दे सकेंगे। इच्छुक अभ्यर्थी इसके लिए अपने स्कूल से 10 नवंबर की मध्य रात्रि तक आवेदन कर सकते हैं। स्कूल विद्यार्थियों के अनुरोध को 12 नंवबर की मध्य रात्रि तक बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड करेंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed