फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Cbse board exam 2024 start today in Gorakhpur

CBSE Exam 2024: आज से 28 केंद्रों पर होगी बोर्ड परीक्षा की शुरुआत, 28 हजार विद्यार्थी देंगे परीक्षा

Thu, 15 Feb 2024 07:20 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 15 Feb 2024 07:20 AM IST
सार

गोरखपुर में 125 सीबीएसई स्कूल हैं। इस बार बोर्ड परीक्षा में 10वीं में 15,447 और 12वीं में 12,475 हजार बच्चे बैठेंगे। जिले में 28 केंद्र बनाए गए हैं, जहां कुल 27,922 बच्चे परीक्षा देंगे।

विज्ञापन
Cbse board exam 2024 start today in Gorakhpur
सीबीएसई परीक्षा देते परीक्षार्थी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं बृहस्पतिवार से शुरू हो रही हैं। जिले में 28 केंद्रों पर यह परीक्षा आयोजित होगी, जिसमें लगभग 28 हजार विद्यार्थी शामिल होंगे। परीक्षा को लेकर सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
विज्ञापन

 

गोरखपुर में 125 सीबीएसई स्कूल हैं। इस बार बोर्ड परीक्षा में 10वीं में 15,447 और 12वीं में 12,475 हजार बच्चे बैठेंगे। जिले में 28 केंद्र बनाए गए हैं, जहां कुल 27,922 बच्चे परीक्षा देंगे। सीबीएसई कोआर्डिनेटर अजीत दीक्षित ने बताया कि सभी केंद्रों पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वहीं, बोर्ड द्वारा परीक्षक का भी चयन कर लिया गया है।

विज्ञापन

 

10 बजे केंद्र पर करनी है रिपोर्ट

विद्यार्थियों को प्रवेश पत्र में निर्देश दिया गया है कि परीक्षा सुबह 10:30 बजे शुरू होगी। उनको हर हाल में 10 बजे तक केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा। परीक्षा समाप्त होने से पहले किसी को भी केंद्र छोड़ने की अनुमति नहीं होगी। निर्देश के अनुसार कोई भी विद्यार्थी यदि अनुचित व्यवहार में लिप्त पाए जाते हैं तो अनुचित साधन गतिविधियों की तहत मामला दर्ज किया जाएगा। साथ ही बोर्ड के नियमों के अनुसार उस पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

साथ लाएं ये सामान

विद्यार्थियों को परीक्षा के दिन पारदर्शी थैली में केवल ब्लू रॉयल ब्लू बॉल प्वाइंट जेल फाउंटेन पेन, पेंसिल, इरेजर, स्केल, शार्पनर, ज्यामिति उपकरण, रंग, ब्रश, प्रवेश पत्र और स्कूल का पहचान पत्र लाना होगा। नियमित विद्यार्थियों को केंद्र पर स्कूल ड्रेस पहनकर ही आना होगा। छात्र-छात्राओं को अपने प्रवेश पत्र में यह जरूर देखना है कि उस पर स्कूल प्रिंसिपल के हस्ताक्षर और मोहर जरूर हों। इसके अभाव में उन्हें केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

होली को लेकर चिंता

होली एक ऐसा त्योहार है, जिसे बच्चे काफी पसंद करते हैं। दोस्ताें और परिवार के लोगों के साथ मौज-मस्ती कर वे इस त्योहार को मनाते हैं। सीबीएसई की 10वीं और यूपी बोर्ड की 10वीं-12वीं की परीक्षाएं तो होली से पहले समाप्त हो रही हैं, लेकिन सीआईएससीई की 10वीं-12वीं और सीबीएसई की 12वीं की परीक्षाएं होली के बाद तक चलनी हैं। विद्यार्थियों में इस बात की चिंता है कि परीक्षा के चक्कर में वे होली को अच्छे से नहीं मना पाएंगे। बता दें कि सीआईएससीई की 10वीं की परीक्षा 28 मार्च और 12वीं की तीन अप्रैल को समाप्त हो रही है। वहीं, सीबीएसई 12वीं की परीक्षा दो अप्रैल को संपन्न होगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed