{"_id":"60ab390d8ebc3ea7057cb091","slug":"cbse-board-changes-rules-for-new-validation-upgradation-and-expansion","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई बोर्ड का आदेश: स्कूल फीस, तीन साल का बोर्ड रिजल्ट, छात्रों की संख्या की देनी होगी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई बोर्ड का आदेश: स्कूल फीस, तीन साल का बोर्ड रिजल्ट, छात्रों की संख्या की देनी होगी जानकारी
Mon, 24 May 2021 11:05 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 24 May 2021 11:05 AM IST
सार
सीबीएसई ने नई मान्यता, अपग्रेडेशन और विस्तारीकरण के नियमों में किया बदलाव। 32 तरह की जानकारियां स्कूलों को देनी होंगी, हर सुविधा का लिंक आवेदन फार्म में कराना होगा मुहैया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के स्कूलों को अब अपनी वेबसाइट पर स्कूल की फीस की जानकारी देनी होगी। इसके अलावा स्कूल का वार्षिक कैलेंडर भी देना होगा। बोर्ड ने सभी स्कूलों को पिछले तीन साल के बोर्ड रिजल्ट भी वेबसाइट पर डालने का आदेश दिया है। इसमें कुल छात्र, सफल छात्र, प्रथम श्रेणी आदि की जानकारी भी देनी होगी। इसे लेकर बोर्ड का आदेश गोरखपुर जिले के 117 स्कूलों में पहुंच गया है।
आदेश के मुताबिक बोर्ड ने एफिलिएशन बायलॉज 2018 के तहत 32 तरह की जानकारी स्कूल वेबसाइट पर डालने का निर्देश दिया है। हर स्कूल को वेबसाइट पर 32 तरह की जानकारी देनी है। इसकी जानकारी सभी स्कूलों को बोर्ड द्वारा भेज दी गयी है। इसके तहत स्कूल का नाम, एफिलिएशन नंबर, स्कूल कोड, शिक्षक, कक्षाएं, लैब, लाइब्रेरी के साथ पूरा एड्रेस, स्कूल का ई-मेल आईडी, कांटैक्ट नंबर, स्कूल एफिलिएशन से संबंधित सारे कागजात, स्कूल सोसायटी का नाम आदि शामिल है।
पुरानी व्यवस्था के अंतर्गत मान्यता के लिए आवेदन ऑनलाइन फार्म भर कर किया जाता था। मगर इस वर्ष से बोर्ड ने पारदर्शिता के लिहाज सीबीएसई की वेबसाइट और ओएएसआईएस पोर्टल पर जो जानकारियां समय समय पर अपलोड की हैं। उनके लिंक को मान्यता के लिए आवेदन करने के दौरान सरस लिंक पर अपलोड करने का निर्देश दिया है। जिससे की बोर्ड तत्काल सभी सुचनाओं का सत्यापन कर कम से कम दिनों में मान्यता की अनुमति प्रदान कर देगा।

बोर्ड की ओर से घोषित नई समय सारिणी
बोर्ड ने संबद्धता के लिए आवेदन की आखिरी समय सीमा को बढ़ाकर 30 जून कर दिया है। कोई लेट फीस का भुगतान नहीं करना होगा। कोविड -19 की स्थिति पर विचार करने और समीक्षा करने के बाद बोर्ड ने सत्र 2022-23 के नए संबद्धता के लिए ऑनलाइन आवेदन की तारीख बढ़ा दी है। इसके साथ ही अपग्रडेशन और विस्तार के लिए आवेदन जमा करने की तारीख को आगे बढ़ा दिया है।
नई मान्यता, संबद्धता नवीनीकरण के लिए आवेदन पुराने कार्यक्रम के मुताबिक 16 मार्च से 30 अप्रैल, 1 जून-30 जून और 1 सितंबर से 31 अक्तूूबर के बीच होना था। जिसे बदलकर अब 16 मार्च से 30 जून और 1 सितंबर से 31 अक्तूबर तक कर दिया गया है। वहीं संबद्धता के विस्तारीकरण के पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत 16 मार्च से 31 मई तक आवेदन स्वीकार किए जाने थे।
31 मई के बाद अतिरिक्त शुल्क देकर आवेदन किया जा सकता था। अब बोर्ड ने इसे 30 जून तक बढ़ा दिया है। 30 जून के बाद अतिरिक्त शुल्क के साथ आवेदन जमा कराया जा सकेेगा। वहीं अन्य चीजों के लिए वर्ष पर्यंत आवेदन किया जा सकता है।