फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CBSE Board Ability based questions will increase by 10 Percent from 9th to 12th

CBSE: 9वीं से 12वीं तक 10 फीसदी बढ़ेंगे क्षमता आधारित सवाल, सीबीएसई ने सत्र का परीक्षा पैटर्न किया जारी

Mon, 23 May 2022 03:43 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 23 May 2022 03:43 PM IST
सार

सीबीएसई ने सत्र 2022-23 का परीक्षा पैटर्न किया जारी, मल्टीपल च्वाइस, केस स्टडी और लघु उत्तरीय में भी होंगे ऐसे सवाल।

विज्ञापन
CBSE Board Ability based questions will increase by 10 Percent from 9th to 12th
CBSE - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

नई शिक्षा नीति-2020 के तहत विद्यार्थी किताबी दुनिया से अलग सोचें, इसे लेकर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 9वीं-12वीं के पाठ्यक्रम में बदलाव किया है। नए पाठ्यक्रम के अनुसार अब कक्षा 9वीं, 10वीं में पूछे जाने वाले क्षमता आधारित सवालों की संख्या को 40 फीसदी तो वहीं, कक्षा 11वीं और 12वीं में 30 फीसदी कर दिया है। इस बाबत बोर्ड का आदेश जिले के 117 स्कूलों में पहुंच गया है।

विज्ञापन


आदेश के मुताबिक आंतरिक मूल्यांकन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। अभी तक 10वीं में क्षमता आधारित सवालों की संख्या 30 और 12वीं में 20 फीसदी रहते थे। इस बार से बोर्ड ने प्रश्नों की संख्या बढ़ा दी है। 2022-23 सत्र का मूल्यांकन पैटर्न भी जारी कर दिया है।
विज्ञापन


10वीं और 12वीं में वस्तुनिष्ठ प्रश्नों की संख्या 20 फीसदी रहेगी। अभी तक क्षमता आधारित प्रश्न केवल दीर्घ उत्तरीय ही पूछे जाते थे। अब मल्टीपल च्वाइस, केस स्टडी, लघु उत्तरीय प्रश्न में भी क्षमता आधारित प्रश्न को शामिल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कक्षा 9वीं और 10वीं का पैटर्न
सत्र 2022-23 में क्षमता आधारित सवालों की संख्या 40 फीसदी होगी। इन्हें मल्टीपल च्वाइस, केस बेस्ड सवालों, सोर्स बेस्ड सवालों के रूप में पूछा जाएगा। ऑब्जेक्टिव सवाल 20 फीसदी और शेष 40 फीसदी सवाल लघु उत्तरीय होंगे।

कक्षा 11वीं और 12वीं पैटर्न
सत्र 2022-23 में क्षमता आधारित सवालों की संख्या 30 फीसदी होगी। ये मल्टीपल च्वाइस, केस और सोर्स बेस्ड पैटर्न पर आधारित होंगे। ऑब्जेक्टिव सवाल 20 फीसदी तो शेष 50 फीसदी लघु और दीर्घ उत्तरीय होंगे।

आर्मी पब्लिक स्कूल प्रधानाचार्य विशाल त्रिपाठी ने कहा कि बोर्ड ने कक्षा 9वीं-12वीं के पैटर्न में बदलाव किया है। अब इन कक्षाओं में क्षमता आधारित 10 फीसदी अधिक सवाल पूछे जाएंगे। नए पैटर्न के बारे में बच्चों को जानकारी प्रदान की जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed