UP News: गोरखपुर की प्रगति अग्रवाल CBSE 12वीं में प्रयागराज रीजन की टॉपर, तीन विषयों में मिले 100-100 अंक
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजूूकेशन (सीबीएसई) की 10वीं और 12वीं की परीक्षा के परिणामों में शहर के मेधावियों का दबदबा है। एकेडमिक ग्लोबल स्कूल जंगलधूषण की 12वीं कक्षा की छात्रा प्रगति अग्रवाल ने 99.4 फीसदी अंक प्राप्त करके सीबीएसई प्रयागराज रीजन में टॉप किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसी तरह, 10वीं में माउंट लिट्रा जी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कुसम्ही बाजार के छात्र रेवंत कुमार राय ने 99 फीसदी अंक प्राप्त किया है। वह प्रयागराज रीजन में संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं। एकेडमिक ग्लोबल स्कूल की अवंतिका बरनवाल ने 98.8 फीसदी और आरपीएम एकेडमी की छात्रा कृतिका यादव ने 98.2 फीसदी अंक हासिल किया है।
बेटियों ने फिर मारी बाजी
सीबीएसई के परीक्षा परिणामों में बेटियों का जलवा कायम है। 10वीं में छात्रों की अपेक्षा .26 फीसदी ज्यादा छात्राएं उत्तीर्ण हुई हैं। 12वीं में 4.88 फीसदी छात्राएं ज्यादा उत्तीर्ण हुई हैं। मेरिट लिस्ट में बेटियों का दबदबा है। प्रगति अग्रवाल प्रयागराज रीजन की टॉपर बनी हैं। 10वीं की मेरिट लिस्ट में कई बेटियों के नाम हैं।
12वीं के नतीजे खराब आए, 18.22 फीसदी विद्यार्थी अनुत्तीर्ण
सीबीएसई 12वीं की परीक्षा के नतीजे इस बार खराब आए हैं। जिले से 81.78 फीसदी छात्र-छात्राएं ही उत्तीर्ण हो सकी हैं। 18.22 फीसदी विद्यार्थी अनुत्तीर्ण रहे हैं। 90 फीसदी या उससे ज्यादा अंक पाने वाले विद्यार्थियों की संख्या भी कम हुई है। आत्मदीप विद्यालय के प्रिंसिपल राजेश राजा श्रीवास्तव का कहना है कि कोरोना संक्रमण का असर अब नतीजों पर देखने को मिला है। संक्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने ऑनलाइन कक्षाएं की हैं। इससे लिखने की आदत छूट गई। राइटिंग भी खराब हुई है। विद्यार्थी तेजी से नहीं लिख पा रहे हैं। कक्षा की पढ़ाई में लिखने की आदत रहती है, लेकिन ऑनलाइन सिस्टम में ऐसा नहीं है।
परीक्षा : 13,510 विद्यार्थियों ने दी
कुल उत्तीर्ण- 94.18 फीसदी
छात्र उत्तीर्ण हुए-94.08 फीसदी
छात्राएं उत्तीर्ण हुईं-94.34 फीसदी
कुल विद्यालय-114
10वीं के टॉपर
रेवंत कुमार राय- 99 फीसदी, माउंट लिट्रा जी कुसम्ही बाजार
अवंतिका बरनवाल 98.8 फीसदी एकेडमिक ग्लोबल स्कूल जंगलधूषण
कृतिका यादव- 98.2 फीसदी- आरपीएम एकेडमी
हिमांशु यादव-98.2 फीसदी एकेडमिक ग्लोबल स्कूल
अंशिका त्रिपाठी- 98 फीसदी सेंट्रल एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गोरखपुर
आरिशा खान- 97.6 फीसदी- आरपीएम एकेडमी
परीक्षा- 10,618 विद्यार्थियों ने दी
उत्तीर्ण हुए- 81.78 फीसदी
छात्र उत्तीर्ण हुए-79.93 फीसदी
छात्राएं उत्तीर्ण हुईं- 84.61 फीसदी
कुल विद्यालय- 83
12वीं के टॉपर
प्रगति अग्रवाल- 99.4 फीसदी- एकेडमिक ग्लोबल स्कूल जंगलधूषण
अंशुमान सिंह- 98.8 फीसदी- एकेडमिक ग्लोबल स्कूल जंगलधूषण
श्रेया जायसवाल- 97.6 फीसदी- आर्मी पब्लिक स्कूल
ऋषिकश कुमार- 97.4 फीसदी- आर्मी पब्लिक स्कूल
प्रियांशु सिंह- 97 फीसदी- डिवाइन पब्लिक स्कूल
तनु पासवान- 97 फीसदी- आरएसएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल
तनु कुमारी- 97 फीसदी- जेनिथ कॉन्वेंट स्कूल
अभिजीत कुमार गुप्ता- 97 फीसदी नवल्स नेशनल एकेडमी
दीपक यादव 96.6 आत्मदीप विद्यालय
वंशिका तुलस्यान 96.6, ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल