CBSE 12th Result 2022: डॉक्टर बनकर जनसेवा करना चाहते हैं अंशुमान, हासिल किया 98.8 फीसदी अंक
अंशुमान ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) की परीक्षा भी दी है। इसमें 720 में से 670 अंक मिलने की उम्मीद जताई है। अंशुमान के पिता व माता शिक्षक हैं। बड़े भाई हिमांशु गौरव सिंह आईआईटी दिल्ली से बीटेक कर रहे हैं।
विस्तार
सीबीएसई की 12वीं में 98.8 फीसदी अंक प्राप्त करके प्रयागराज रीजन की टॉप-10 की सूची में जगह बनाने वाले अंशुमान सिंह अच्छा डॉक्टर बनकर जनसेवा करना चाहते हैं। एकेडमिक ग्लोबल स्कूल, जंगलधूषण के छात्र अंशुमान ने प्रयागराज रीजन में चौथा स्थान हासिल किया है। अंशुमान ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) की परीक्षा भी दी है। इसमें 720 में से 670 अंक मिलने की उम्मीद जताई है।
अंशुमान के पिता व माता शिक्षक हैं। बड़े भाई हिमांशु गौरव सिंह आईआईटी दिल्ली से बीटेक कर रहे हैं। वहीं, डॉक्टर बनकर जनसेवा की इच्छा के चलते अंशुमान ने 12वीं की पढ़ाई बायोलॉजी से करने का फैसला किया। अंशुमान मूलरूप से प्रयागराज के रहने वाले हैं।
पर्सनल प्रोफाइल
नाम- अंशुमान सिंह
जन्मतिथि- 6 अगस्त 2004
10वीं-97.6 फीसदी
12वीं-98.8 फीसदी
स्कूल- एकेडमिक ग्लोबल स्कूल जंगलधूषण
पसंद- बैडमिंटन खेलना
परिवार
पिता- लवकुश सिंह, प्रधानाचार्य राजकीय पॉलीटेक्निक मिर्जापुर
मां- रूपा सिंह, शिक्षिका
भाई- हिमांशु गौरव सिंह (बीटेक, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग आईआईटी दिल्ली)
स्कोर कार्ड
बायोलॉजी-100
फिजिक्स-100
केमिस्ट्री-100
फिजिकल एजूकेशन-99
अंग्रेजी-95
सोशल मीडिया से दूरी
नीट का पेपर देने तक सोशल मीडिया से दूर रहा। इससे ध्यान भटकता है। अच्छे मेडिकल कॉलेज में दाखिले की उम्मीद है।
सफलता का मंत्र
परीक्षा का इंतजार नहीं करना चाहिए। नियमित पढ़ाई जरूरी है। सिलेबस से बाहर का कुछ नहीं पढ़ना चाहिए। इससे भ्रम होता है। रिवीजन पर भी ध्यान देना चाहिए। कक्षा की पढ़ाई महत्वपूर्ण होती है, लेकिन, सेल्फ स्टडी भी जरूरी है। स्कूल के बाद पांच घंटे की पढ़ाई कर लेता था।