फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CBSE 10th Result 2021 CBSE 10th Result Released in Gorakhpur latest update

CBSE 10th Result 2021: सीबीएसई ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट, अंशिका गुप्ता ने सामाजिक विज्ञान में हासिल किए शत प्रतिशत अंक

Tue, 03 Aug 2021 07:04 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 03 Aug 2021 07:04 PM IST
सार

कोरोना वायरस के कारण बोर्ड ने इस साल दसवीं की परीक्षाओं को रद्द कर दिया था। आंतरिक मूल्यांकन पद्धति के जरिए तैयार हुआ है रिजल्ट।

विज्ञापन
CBSE 10th Result 2021 CBSE 10th Result Released in Gorakhpur latest update
सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट 2021 - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने तीन अगस्त यानी आज कक्षा 10वीं का परिणाम दोपहर 12 बजे घोषित कर दिया है। परिणाम व्यक्तिगत और स्कूल-वार आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर उपलब्ध कराया गया है। छात्र रोल नंबर और अन्य विवरण का उपयोग करके परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं, और स्कूल अपने लॉगिन विवरण का उपयोग करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं। जिन लोगों को अपना रोल नंबर नहीं पता है, वे cbseresults.nic.in पर रोल नंबर फाइंडर का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

विज्ञापन


विज्ञापन


गौरतलब है कि कोरोना वायरस के कारण बोर्ड ने इस साल दसवीं की परीक्षाओं को रद्द कर दिया था। दसवीं का रिजल्ट आंतरिक मूल्यांकन पद्धति के जरिए तैयार हुआ है। दसवीं कक्षा के रिजल्ट से असंतुष्ट छात्र, फिर से परीक्षा दे सकेंगे। विद्यार्थी उमंग एप और डिजिलॉकर के जरिए भी दसवीं का रिजल्ट देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंशिका गुप्ता ने शत प्रतिशत अंक लेकर बढ़ाया मान
सीबीएसई बोर्ड द्वारा घोषित किये गये हाईस्कूल के परीक्षा परिणाम में संस्कृति पब्लिक स्कूल के छात्रों ने विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। छात्रा आंशिक गुप्ता ने विषयवार सामाजिक विज्ञान में 100 नंबर हासिल कर स्कूल का मान बढ़ाया है। पुरेन्दू नारायण राय ने आल ओवर 97.4 प्रतिशत अंक पाकर स्कूल टॉप किया है। वहीं विद्यालय के अन्य मेधावी छात्र स्वयम कुमार यादव ने 97.2 ,अंशिका गुप्ता ने 96.8, साक्षी सिंह ने 96.4, कार्तिक रंजन सिंह ने 96, मलय मंडल ,उत्कर्ष बरनवाल एंव शिवम पांडेय ने 95.8, शिवम चतुर्वेदी 95.6, आयुष कुमार तिवारी और प्रन्या गुप्ता ने 94. 4 फीसदी अंक हासिल किया है। प्रबंधक संजय जायसवाल ने सफल विद्यार्थियों को बधाई दी है। प्रधानाचार्य ज्ञानती सिंह ने बताया कि लगभग पचास छात्र छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक एंव विषयवार पुरेन्दू नरायन राय व स्वयम कुमार ने सूचना प्रौद्योगिकी में 99 प्रतिशत अंक लाकर नाम रोशन किया है।

वर्टेक्स ग्लोबल स्कूल सरदार नगर बोर्ड परीक्षा परिणाम में चमका
वर्टेक्स ग्लोबल स्कूल सरदारनगर के विद्यार्थियों ने सीबीएसई की ओर से जारी दसवीं के परिणाम में एक बार फिर चमक बिखेरी है। स्कूल की छात्रा अनुष्का तिवारी ने 96.2 फीसदी अंक हासिल कर स्कूल टॉप किया है। संदीप गुप्ता ने 96 और हिमांशु गुप्ता ने 92.2 फीसदी अंक हासिल कर क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया है। प्रधानाचार्य बीबी मिश्रा ने सफल विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों और बच्चों की मेहनत का परिणामस्वरूप ही बच्चों को अच्छे मार्क्स मिले हैं। उन्होंने बताया कि छात्रा आयुषी यादव ने 88.2, सुष्मिता निषाद ने 87.4, प्रिया गुप्ता ने 85.4 फीसदी अंक हासिल किया है।

आर्मी पब्लिक स्कूल की एशानी पांडेय को 99.6 फीसदी अंक

आर्मी पब्लिक स्कूल कुड़ाघाट के विद्यार्थियों ने दसवीं की बोर्ड परीक्षा में अपनी प्रतिभा का झंडा बुलंद किया है। छात्रा एशानी पांडेय ने 99.6 फीसदी अंक हासिल कर स्कूल टॉप करने का गौरव हासिल किया है। जबकि दर्शिनी प्रजापति, मैत्रेयी पांडेय और उदय प्रताप सिंह ने 97.4 फीसदी अंक हासिल कर संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया है।

प्रधानाचार्य विशाल त्रिपाठी ने सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने बताया कि इनके अलावा प्रिंस कुमार को 97, उत्सव कुमारी को 96.8, शिवम मल्ल, आयुषी त्रिपाठी और मृदु श्री को 96.6, दक्ष त्रिपाठी को 96.4, अपेक्षा गुप्ता और आशीष प्रताप सिंह, संजना मल्ल, तनु सिंह ने 95.8 फीसदी, आदित्य सिंह यादव और कार्तिकेय तिवारी ने 95.6 फीसदी अंक हासिल किया है।

केंद्रीय विद्यालय के विद्यार्थियों का बोर्ड परीक्षाओं में जलवा
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से जारी दसवीं के परिणाम में केंद्रीय विद्यालय नंबर एक एयरफोर्स के मेधावियों ने अपने मेधा का परचम लहराया है। दसवीं की परीक्षा में 314 विद्यार्थी शामिल हुए थे। सभी विद्यार्थी परीक्षा में पास हुए हैं। जिसमें से 82 विद्यार्थियों को 90 फीसदी से अधिक अंक मिले हैं। जबकि 149 विद्यार्थियों को 75-89.9 फीसदी अंक, 79 विद्यार्थियों को 60-74.9 फीसदी अंक मिले हैं। ऐसे ही पूर्व में घोषित बारहवीं की परीक्षा का परिणम भी शत प्रतिशत रहा है। 20 विद्यार्थियों को 90 फीसदी से अधिक, 84 विद्यार्थियों को 75-89.9 फीसदी और 30 विद्यार्थियों को 60-74.9 फीसदी अंक मिले हैं। प्रधानाचार्य एसके श्रीवास्तव ने सभी सफल विद्यार्थियों को बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है।
 

सरस्वती शिशु मंदिर पक्कीबाग का शत-प्रतिशत रहा परिणाम

सीबीएसई बोर्ड के हाई स्कूल परीक्षा परिणाम मंगलवार को घोषित किए गए। जिसमें सरस्वती शिशु मन्दिर  पक्कीबाग़ के  आशीष धर दूबे ने 97.2 फीसदी अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉप किया। द्वितीय स्थान विधु श्रीवास्तव (94.8) और तृतीय स्थान क्षितिज श्रीवास्तव 94.6 फीसदी अंक हासिल कर प्राप्त किया है। परीक्षा प्रमुख गिरीश चन्द्र पाण्डेय ने बताया कि विद्यालय का परिणाम शत प्रतिशत रहा। इस बार 10वीं की बोर्ड परीक्षा में पक्कीबाग़ के कुल 262 छात्र सम्मिलित हुए थे।

विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ राजेश सिंह ने बताया कि  चतुर्थ स्थान पर संयुक्त रूप से शशांक पाण्डेय व आयुष्मान त्रिपाठी 93.8 फीसदी रहे। पांचवे स्थान संयुक्त रूप से श्रद्धा शाही व श्रेया पाण्डेय 93.6 फीसदी अंक प्राप्त किया। इस अवसर पर मेधावी विद्यार्थियों को पुष्प की माला पहनाकर व मिष्ठान खिला कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य संजय श्रीवास्तव, विद्यालय के अध्यक्ष पुष्पदन्त जैन, विद्यालय समिति की कोषाध्यक्ष प्रो कीर्ति पाण्डेय, विनय चतुर्वेदी, ओमप्रकाश गुप्त, विजय प्रताप तिवारी और आशीष धर द्विवेदी आदि उपस्थित रहे। विद्यालय की इस सफलता पर प्रान्त के संगठन मंत्री रामय, प्रदेश निरीक्षक कमलेश कुमार सिंह, प्रबंधक बलराम अग्रवाल, डॉ रामनाथ गुप्त, शिशुकुल प्रमुख सुनील कुमार एवं विद्या भारती कार्यालय प्रमुख कृष्ण कुमार आदि ने शुभकामनाएं दी है।


 

एकेडेमिक ग्लोबल स्कूल के निर्भीक ने किया निर्भीक प्रदर्शन

एकेडमिक ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई की ओर से जारी दसवीं के परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रोशन किया है। निर्भीक विश्वास ने 98.8 फीसदी अंक हासिल कर स्कूल टॉप किया है। इसके अलावा अपराजिता मिश्रा 97.6 प्रतिशत अंक के साथ दूसरे स्थान जबकि साक्षी सिमरन द्विवेदी 97.4 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर मौजूद रही। निर्भीक विश्वास और अपराजिता मिश्रा ने गणित में 100 अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय के 28 बच्चों ने 90 फ़ीसदी से अधिक अंक प्राप्त किया।

सफल विद्यार्थियों को चेयरमैन संजीव कुमार, निदेशक राजेश कुमार, सहायक निदेशक संदीप कुमार, प्रधानाचार्य वी सी चाको, एडमिनिस्ट्रेटर अफरोज खान, परीक्षा नियंत्रक शंभूनाथ कुशवाहा, को-ऑर्डिनेटर अर्चना पाठक आदि ने मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी है।

विद्यालय के चेयरमैन संजीव कुमार ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान बच्चों का रिजल्ट जारी होना सीबीएसई का बेहतर प्रयास है।निदेशक राजेश कुमार ने कहा कि लक्ष्य प्राप्ति के लिए बच्चों को लगातार परिश्रम करना होगा। इस दौरान सहायक निदेशक संदीप कुमार, प्रधानाचार्य वीसी चाको, सुमित चौधरी, जितेंद्र शर्मा, रितेश सिंह, अभिषेक राव, अजय रावत, नीरज शुक्ला, रणविजय यादव, सुनीता मिश्रा, ओपी यादव, करण गुप्ता आदि मौजूद रहे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed