{"_id":"5f8752988ebc3ec5f1252071","slug":"cbsc-school-gorakhpur-gorakhpur-city-news-gkp36943153","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों का डाटा निजी कॉलेज और एजेंसी को देना पड़ेगा भारी, संबंधित स्कूलों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों का डाटा निजी कॉलेज और एजेंसी को देना पड़ेगा भारी, संबंधित स्कूलों पर होगी कार्रवाई
Thu, 15 Oct 2020 10:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 10:53 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने विद्यार्थियों के निजी डाटा को प्राइवेट कॉलेजों और एजेंसियों को देने पर कड़ा रुख अपनाया है। बोर्ड ने इस पर रोक लगाते हुए स्कूलों को कड़ी चेतावनी जारी की है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज ने स्पष्ट किया है कि किसी भी स्कूल की शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी है। इसका आदेश गोरखपुर के 113 स्कूलों में पहुंच गया है।
आदेश के मुताबिक, कई बार ऐसी शिकायतें आती हैं कि कुछ स्कूलों से बच्चों का डेटा प्राइवेट कॉलेजों अथवा अन्य एजेंसियों को उपलब्ध करवा दिया जाता है। यह कॉलेज और एजेंसी इनका उपयोग करते हैं। इससे छात्र-छात्राओं और उनके परिजनों की निजता का भी उल्लंघन होता है।
बोर्ड ने स्पष्ट आदेश किया है कि किसी भी स्कूल को यह अधिकार नहीं है कि वह बच्चों का डाटा किसी अन्य कॉलेज अथवा बाहरी एजेंसी को दे। अभिभावकों की शिकायतें मिलने के बाद बोर्ड ने यह कदम उठाया है। यदि किसी स्कूल की इस तरह की शिकायत आती है तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सीबीएसई जिला समन्वयक अजीत दीक्षित ने बताया कि बच्चों के डाटा को निजी कॉलेजों और एजेंसियों को सौंपे जाने की शिकायतें मिल रही थीं। इसी के बाद बोर्ड ने स्कूलों को डाटा की सुरक्षा करने का सख्त निर्देश दिया है। डाटा लीक होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।