फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CBI raids the house of former RRB chairman and two railway employees in Gorakhpur

CBI In Gorakhpur: RRB के पूर्व चेयरमैन व 2 रेलकर्मियों के आवास पर सीबीआई का छापा, पहले भी हो चुकी है कार्रवाई

Thu, 07 Aug 2025 04:42 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Thu, 07 Aug 2025 04:42 PM IST
सार

CBI In Gorakhpur: आरआरबी में जांच करने के बाद दोपहर में इन तीनों के आवास पर भी जाने की सूचना है। लेकिन, कोई मिला नहीं। सीबीआई की टीम ने घर वालों से पूछताछ की और जरूरी प्रपत्र मौके से लिए हैं। बताया जा रहा है कि मॉडर्न कोच फैक्टरी, रायबरेली में फर्जी तरीके से बेटों की नियुक्ति कराने के संबंध में ये छापा मारा गया है।

विज्ञापन
CBI raids the house of former RRB chairman and two railway employees in Gorakhpur
सीबीआई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

CBI In Gorakhpur:  आरआरबी के पूर्व चेयरमैन और दो रेलकर्मियों के आवास पर बृहस्पतिवार को सीबीआई का छापा पड़ा है। बताया जा रहा है कि ये छापा लखनऊ की सीबीआई की टीम ने डाला है।  पूर्व में हुए नियुक्ति प्रकरण में गड़बड़ी की जांच करने सीबीआई की टीमें आई हैं।

विज्ञापन


आरआरबी में जांच करने के बाद दोपहर में इन तीनों के आवास पर भी जाने की सूचना है। लेकिन, कोई मिला नहीं। सीबीआई की टीम ने घर वालों से पूछताछ की और जरूरी प्रपत्र मौके से लिए हैं। बताया जा रहा है कि मॉडर्न कोच फैक्टरी, रायबरेली में फर्जी तरीके से बेटों की नियुक्ति कराने के संबंध में ये छापा मारा गया है।
विज्ञापन


हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं है। रेलवे भर्ती बोर्ड के निर्देश पर पिछले महीने जांच करने आई दिल्ली विजिलेंस की टीम ने वर्ष 2018 से अब तक की हुई सभी नियुक्तियों से संबंधित 280 फाइलें अपने साथ ले गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच के आधार पर पहले गोरखपुर आरआरबी के चेयरमैन नुरुद्दीन अंसारी और उनके निजी सचिव को निलंबित कर दिया गया था। सूत्रों की माने तो रेलवे बोर्ड ने शुक्रवार को ही इस संबंध में आरआरबी गोरखपुर के चेयरमैन को केस दर्ज कराने के लिए पत्र भेजकर निर्देश दिया है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed