फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Caught spare parts being carried in roadways bus at Gorakhpur

गोरखपुर: रोडवेज बस में ले जाए जा रहे स्पेयर पार्ट्स को पकड़ा, वाणिज्यकर विभाग ने शुरू की जांच

Thu, 21 Jul 2022 01:08 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 21 Jul 2022 01:08 PM IST
सार

गोरखपुर आरएम पीके तिवारी ने कहा कि बस में कॉमर्शियल सामान लाना प्रतिबंधित है। मौके पर बड़ी संख्या में माल पकड़ा गया है। वाणिज्यकर विभाग को सूचना दी गई थी। मौके पर पहुंची टीम ने माल को जब्त कर लिया है।

विज्ञापन
Caught spare parts being carried in roadways bus at Gorakhpur
सामान की जांच करते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर रोडवेज की बसों में अवैध तरीके से ढोए जा रहे स्पेयर पार्ट्स सहित अन्य सामान की खेप को बुधवार को रोडवेज प्रशासन ने यूनिवर्सिटी चौराहे पर पकड़ लिया।

विज्ञापन


आरएम पीके तिवारी और एआरएम महेश चंद्र श्रीवास्तव की सूचना पर पहुंचे वाणिज्यकर विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर हरेंद्र गौड़ ने माल को कब्जे में ले लिया। साथ ही माल उतारने वाले कुली से पूछताछ की।
विज्ञापन


इस दौरान जिन्होंने अपने माल का पेपर दिखाया, उन पर पेनाल्टी लगाते हुए माल को जारी कर दिया गया। जिनके पास पेपर नहीं थे, उनके माल को जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। उधर, रोडवेज प्रशासन ने संबंधित बस के चालक-परिचालक के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

चालक- परिचालकों की साठगांठ से चलता है खेल

रोडवेज बसों में अवैध तरीके से माल ढोने की शिकायतें आए दिन विभाग को मिलती हैं। सूत्रों के मुताबिक, चालक-परिचालकों की साठगांठ से यह खेल चलता है। माल ढोने के नाम पर बिना टिकट के ही 100 से 200 किलोमीटर तक बसों के चालक-परिचालक ले जाते हैं। अगर मजबूरी में टिकट बनानी भी पड़ जाए तो आधे दाम की टिकट बना देते हैं। पूरा मामला टैक्स चोरी का है। यही सामान नियम के मुताबिक भेजा जाएगा तो 500 रुपये से ज्यादा किराया लगेगा।

गोरखपुर आरएम पीके तिवारी ने कहा कि बस में कॉमर्शियल सामान लाना प्रतिबंधित है। मौके पर बड़ी संख्या में माल पकड़ा गया है। वाणिज्यकर विभाग को सूचना दी गई थी। मौके पर पहुंची टीम ने माल को जब्त कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed