फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Cattle smugglers pelted stones at the Forest Department team

Gorakhpur News: वन विभाग की टीम पर पशु तस्करों ने किया पथराव, जीप क्षतिग्रस्त

Sun, 14 May 2023 07:44 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 May 2023 07:44 PM IST
विज्ञापन
Cattle smugglers pelted stones at the Forest Department team
फोटो
विज्ञापन

- लकड़ी तस्कर समझकर पिकअप देख रुकी थी टीम, टार्च जलाते ही फेंके पत्थर
- फारेस्टर की सूचना पर आई खोराबार पुलिस, मामले की जांच में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
खोराबार (गोरखपुर)। इलाके के कुसम्ही जंगल के पास शनिवार रात पशु तस्करों ने वन विभाग की गाड़ी में टक्कर मारने की कोशिश की और असफल होने पर टीम पर पथराव कर दिया। वन विभाग की टीम ने अचानक हुए पथराव से खुद को बचाते हुए पुलिस को सूचना दी। इतने में मौका पाकर तस्कर गोवंशियों को लेकर फरार हो गए।
पथराव से वन विभाग की सरकारी जीप क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि, अभी तहरीर न मिलने की वजह से खोराबार पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, कुसम्ही जंगल के सूबा बीट के फारेस्टर कौशलेंद्र धर दुबे, चालक रणधीर, वाचर प्रकाश और राकेश के साथ कुसम्ही जंगल में गश्त पर निकले थे। रात 12:30 बजे के करीब सूबा देवरिया बाईपास के पास सड़क के किनारे एक पिकअप खड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन कर्मियों को लगा कि गाड़ी पर लकड़ी लोड किया जा रहा। फारेस्टर ने गाड़ी रुकवा दी और एक कर्मचारी ने टार्च की लाइट जला दी। लाइट के जलाते ही गौवंशियों को गाड़ी में लाद रहे पशु तस्कर पिकअप से सरकारी जीप में टक्कर मारने प्रयास करने लगे।
जब तस्कर टक्कर नहीं मार पाए तो ईंट-पत्थर चलाने लगे, जिससे सरकारी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। फारेस्टर कौशलेंद्र धर दुबे ने बताया कि घटना की सूचना पुलिस और तिनकोनिया रेंजर को दी गई। सीओ कैंट योगेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कब-कब पुलिस पर पशु तस्करों ने किया हमला



17 जून 2022 : शाहपुर और गुलरिहा पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे तस्करों की पिकअप भटहट के पास दुकान में टकराने के बाद मिट्टी में फंस गई, जिसके बाद तस्कर गाड़ी छोड़ फरार हो गए।

13 जून 2022 : गुलरिहा इलाके के मेडिकल कॉलेज रोड पर क्राइम ब्रांच और गुलरिया पुलिस की तस्करों से मुठभेड़ हुई। तस्कर पुलिस पर फायरिंग कर फरार हो गए।

11 जून 2022 : शाहपुर के आवास-विकास कॉलोनी में पशु तस्करों का विरोध करने वाले इंजीनियर पुत्र पर तस्करों ने जानलेवा हमला कर दिया।

9 जून 2022 : कैंट के छात्रसंघ चौराहे पर एक दरोगा पर की गाड़ी पर भी तस्करों ने ईंट-पत्थर चलाए।

नवंबर 2020 : शाहपुर के झरना टोला में चौकी इंचार्ज पर पशु तस्करों ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया।

दिसंबर 2020 : शाहपुर थाने में तैनात हेड कांस्टेबल को तस्करों ने असलहा सटा दिया था।

जनवरी 2021 : शाहपुर थाने की नई बोलेरो में टक्कर मारकर तस्कर फरार हो गए थे।

जनवरी 2020 : में रामगढ़ताल थाने की गाड़ी और आजाद नगर पुलिस चौकी की गाड़ी भी तस्करों ने टक्कर मारकर तोड़ डाली।

सात मई 2023 : कोतवाली इलाके के अलीनगर में राहगीर की कार पर तस्करों ने पथराव किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed