{"_id":"62ecad656eec1057ac63cb10","slug":"cash-jewelry-stolen-by-breaking-lock-of-house-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur: वैष्णो देवी का दर्शन करने गया था पूरा परिवार, घर का ताला तोड़कर नकदी, गहने हुए चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur: वैष्णो देवी का दर्शन करने गया था पूरा परिवार, घर का ताला तोड़कर नकदी, गहने हुए चोरी
Fri, 05 Aug 2022 11:10 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 05 Aug 2022 11:10 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर जिले के शाहपुर इलाके के जंगल हकीम नंबर दो में मकान का ताला तोड़कर चोर दो लाख रुपये नकद व एक लाख के गहने लेकर फरार हो गए। परिवार के लोग वैष्णो देवी दर्शन करने गए थे।
बुधवार रात घर पहुंचे तो चोरी की जानकारी हुई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस छानबीन के बाद मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से चोरों की तलाश में लगी है।
जानकारी के मुताबिक, शाहपुर इलाके के पादरी बाजार स्थित जंगल हकीम नंबर दो निवासी अश्वनी गुप्ता 25 जुलाई को पूरे परिवार के साथ वैष्णो देवी दर्शन के लिए गए थे। पीड़ित ने बताया कि मकान का ताला बंद कर चाबी मामा के लड़के रोहित को दिए थे। रोहित बक्शीपुर से आकर समय-समय पर घर की देखभाल करते थे।
विज्ञापन
सोमवार शाम तक सब कुछ ठीक था। वैष्णो देवी से दर्शन कर बुधवार रात 12 बजे लौटे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। अंदर कमरे में गए तो देखा की चोरों ने आलमारी तोड़कर दो लाख रुपये नकद समेत एक लाख रुपये के गहने उठा ले गए थे।