फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Cases were stalled due to technical issues and a lack of documentation.

Gorakhpur News: ईपीएफओ का दरबार, दो साल से अटकी पेंशन का मौके पर समाधान

Tue, 30 Jun 2026 02:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 30 Jun 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Cases were stalled due to technical issues and a lack of documentation.
गोरखपुर। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की ओर से आयोजित ''''निधि आपके निकट'''' कार्यक्रम में सोमवार को अपनी समस्याएं लेकर दूर-दूर से लोग पहुंचे। शिविर में कुल 15 लोग पहुंचे। उनकी समस्याओं को सुनकर मौके पर ही समाधान किया गया। इस दौरान सबसे ज्यादा मामले पेंशन और पीएफ के अटके पैसों से जुड़े रहे।
विज्ञापन


ईपीएफओ की यह पहल उन लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है जो दफ्तरों के चक्कर काट-काट कर थक चुके थे। इस विशेष जिला स्तरीय शिविर में लोग दूर-दूर से अपनी शिकायतें लेकर पहुंच रहे हैं। यह कार्यक्रम हर महीने की 27 तारीख को आयोजित किया जाता है। सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में 15 उपभोक्ता आए जो सालों से अपनी मेहनत की कमाई और रुकी हुई पेंशन के लिए परेशान थे।
विज्ञापन

अधिकारियों ने सरकारी ढर्रे से अलग हटकर टेबल के दूसरी तरफ बैठे आम लोगों से बेहद आत्मीयता से बात की। नोडल अधिकारी अनुनय कुमार ने बताया कि विभाग उपभोक्ताओं की दिक्कतों को दूर करने को लेकर गंभीर है। हमारा उद्देश्य केवल शिकायतें लिखना नहीं बल्कि आमने-सामने बैठकर तुरंत समाधान करना है। पेंशनर्स और पीएफ धारकों की ज्यादातर समस्याएं बैंक खातों की गड़बड़ी या जरूरी कागजात की कमी से अटकी होती हैं। इस दौरान लोगों को नए खाता खुलवाने, खाता सही करवाने और आवेदन पत्र लिखने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




बोले लोग
मैं यहां अपनी मां की दो साल से बंद पेंशन की समस्या लेकर आया था। मुझे बताया गया कि मां के रिकॉर्ड में तकनीकी दिक्कत है। इसके बाद मुझे एक औपचारिक आवेदन पत्र लिख कर जमा करने को कहा गया।

रामभजन यादव, संतकबीरनगर
मेरा पीएफ का पैसा काफी समय से फंसा था, जिसकी समस्या लेकर मैं यहां आया था। इस दौरान मेरे मौजूदा बैंक खाते में तकनीकी गड़बड़ी बताई गई और नया खाता खुलवाने को कहा गया। नया खाता खुलते ही सारा पैसा आ जाएगा।
नीरज सिंह, धर्मशाला बाजार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed