फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   case rgistered of cheating to farmers

किसानों से धोखाधड़ी का केस दर्ज

Sun, 06 Nov 2022 11:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
case rgistered of cheating to farmers
किसानों से धोखाधड़ी का केस दर्ज
विज्ञापन

बांसी। गोल्हौरा थाना क्षेत्र के पांच किसानों का जालसाजों ने धान और गेहूं उधार खरीदकर 21 लाख रुपये से अधिक हड़प लिया है। पीड़ित किसानों ने एसपी से शिकायत की। एसपी के निर्देश पर गोल्हौरा थाने की पुलिस ने शनिवार की देर शाम चार जालसाजों के खिलाफ केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
क्षेत्र के बभनी गांव निवासी किसान संतराम का आरोप है कि क्षेत्र के ही तलपुरवा हाल मुकाम सोनफेरवा बुजुर्ग निवासी राजेन्द्र व उनके पुत्र अशोक, अमित व उनकी पत्नी ने मिलकर 5,50,960 रुपये का धान व गेहूं उधार खरीदा था। फसल का मूल्य मांगने पर राजेंद्र आदि ने गाली दी और जान से मारने की धमकी देकर रकम देने से इन्कार कर दिया। इसी तरह राजेंद्र आदि ने क्षेत्र के ही बरदहा नानकार निवासी सुनील कुमार का 1,20,290 रुपये का गेहूं व बरगदवा निवासी मनोज कुमार का 1,11,370 रुपये कीमत का गेहूं खरीदकर बकाया देने से मना कर दिया।
विज्ञापन

इसके अलावा बरदहा नानकार निवासी विजय शंकर का 6,94,000 रुपये कीमत का, सोनफेरवा बुजुर्ग निवासी नरेंद्र कुमार का 6,82,000 कीमत का गेहूं राजेंद्र ने आदि खरीदकर चेक दिया था, जो बाउंस हो गया। इन लोगों ने न्यायालय में वाद दायर किया है। पीड़ित किसानों के अनुसार, आरोपियों ने क्षेत्र के अन्य किसानों से जालसाजी की है। किसानों ने एसपी से शिकायत की। एसपी के आदेश और किसान संतराम की तहरीर पर राजेंद्र आदि के खिलाफ पुलिस ने सुसंगत धारा में केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताते चलें कि गोल्हौरा थाने में ही उक्त धाराओं में तीन माह पूर्व 29 किसानों ने दो जालसाजों समेत दस लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया था, जो किसानों का लगभग 33 लाख से अधिक हड़प चुके हैं। कोतवाल गोल्हौरा छत्रपाल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed