{"_id":"5fe977a4dab7e165cd22cee4","slug":"case-registered-for-molesting-female-head-by-district-panchayat-member-in-sant-kabir-nagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतकबीरनगर: जिला पंचायत सदस्य पर छेड़खानी का केस दर्ज, महिला प्रधान ने लगाया ये आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतकबीरनगर: जिला पंचायत सदस्य पर छेड़खानी का केस दर्ज, महिला प्रधान ने लगाया ये आरोप
Mon, 28 Dec 2020 11:43 AM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मसिंहवा (संतकबीरनगर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मसिंहवा (संतकबीरनगर)।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 28 Dec 2020 11:43 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले के धर्मसिंहवा क्षेत्र की एक महिला प्रधान ने भाजपा नेता एवं जिला पंचायत सदस्य के खिलाफ छेड़खानी करने और पति के साथ मारपीट कर भागने का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
पीड़ित महिला प्रधान का आरोप है कि 17 दिसंबर की शाम सात बजे वह अपने घर के बाउंड्री के अंदर सब्जी काट रही थी। उसी दौरान भाजपा नेता एवं जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र पांडेय दरवाजा खोलकर घर में घुस आए और उनके साथ जोर जबरदस्ती करने लगे। वह कमरे की तरफ भागने लगीं तो पीछे दौड़ पड़े। शोर मचाने पर जब पति पहुंचे तो उनके साथ मारपीट कर फरार हो गए।
विज्ञापन
आरोप है कि जिला पंचायत सदस्य जांच के नाम पर उनसे और पति से रकम ऐंठना चाह रहे हैं। जबकि इस संबंध में जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र पांडेय ने बताया कि वह 11 दिसंबर को शपथ पत्र के साथ प्रधान के खिलाफ अनियमितता की जांच कराए जाने की शिकायत डीएम से किए थे।
विज्ञापन
इसी बात से नाराज होकर प्रधान व उनके पति ने फर्जी आरोप लगाकर छेड़खानी का केस दर्ज करा दिया। जो भी आरोप लगाए गए हैं वह गलत है। एसओ धर्मेंद्र तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला रंजिश का प्रतीत हो रहा है। फिलहाल आरोपी जिला पंचायत सदस्य के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। विवेचना में जो तथ्य सामने आएगा आगे उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।