{"_id":"6130acd667417e7bf3185af1","slug":"case-registered-for-molestation-on-real-brothers-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: सगे भाइयों पर सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज, 28 अगस्त को हुई थी घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: सगे भाइयों पर सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज, 28 अगस्त को हुई थी घटना
Thu, 02 Sep 2021 04:22 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 02 Sep 2021 04:22 PM IST
सार
पीड़िता की मां ने तहरीर में लिखा है कि 28 अगस्त की शाम सात बजे पुत्री खेत की तरफ गई थी। गांव के ही दो सगे भाई, पुत्री को अकेला देखकर मक्के के खेत में ले गए। पुत्री का मुंह गमछा से बांधकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के गोला इलाके की एक युवती से सगे भाइयों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का केस बुधवार को दर्ज किया गया। आरोप है कि 28 अगस्त को भाइयों ने उससे दुष्कर्म किया और इसकी जानकारी देने पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की थी। सीओ गोला के आदेश पर बुधवार को पुलिस ने दो भाइयों, उनकी मां के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, धमकी, एससीएसटी एक्ट की धारा में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पीड़िता की मां ने तहरीर में लिखा है कि 28 अगस्त की शाम सात बजे पुत्री खेत की तरफ गई थी। गांव के ही दो सगे भाई, पुत्री को अकेला देखकर मक्के के खेत में ले गए। पुत्री का मुंह गमछा से बांधकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया। पुत्री के अचेत होने पर उसे खेत में छोड़कर फरार हो गए। अगले दिन सुबह चार बजे होश आने पर अस्त-व्यस्त कपड़े में वह घर पहुंची और पूरी बात बताई। जब आरोपियों घर उलाहना देने गए तो उनकी माता व एक अज्ञात व्यक्ति मारने-पीटने पर उतारू हो गए।
विज्ञापन
शिकायत करने पर उसी दिन शाम को पुलिस ने मुल्जिमों को पकड़ लिया, लेकिन 30 अगस्त को बिना किसी कार्रवाई के छोड़ दिया। जिसके बाद मुल्जिमान जानमाल की धमकी देने लगे, लेकिन पुलिस कुछ नहीं कर रही है। जिसके बाद सीओ गोला अंजनी कुमार पांडेय के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया। इस संबंध में थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन