फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Case registered for assaulting girl student by besieging her house

Gorakhpur: छात्रा का घर घेर कर मारपीट करने पर केस दर्ज, एसएसपी के आदेश पर हुई कार्रवाई

Thu, 04 Aug 2022 01:34 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 04 Aug 2022 01:34 PM IST
सार

29 जुलाई को छात्रा गांव से सिविल लाइंस स्थित कॉलेज आने के लिए ऑटो से निकली थी। गांव का ही युवक बाइक से पीछा करने लगा। रास्ते में फब्तियां कसते हुए कॉलेज गेट तक पहुंच गया। छेड़खानी से आजिज आकर युवती घर लौट आई थी।

विज्ञापन
Case registered for assaulting girl student by besieging her house
गोरखपुर एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के कैंट थाने में छेड़खानी का केस दर्ज कराने के विरोध में छात्रा के गुलरिहा स्थित गांव में घर को घेरकर मारपीट करने के सात आरोपियों पर बुधवार को केस दर्ज किया गया। यह कार्रवाई एसएसपी के आदेश पर की गई।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, 29 जुलाई को छात्रा गांव से सिविल लाइंस स्थित कॉलेज आने के लिए ऑटो से निकली थी। गांव का ही युवक बाइक से पीछा करने लगा। रास्ते में फब्तियां कसते हुए कॉलेज गेट तक पहुंच गया।
विज्ञापन


छेड़खानी से आजिज आकर युवती घर लौट आई थी। एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई के आदेश पर कैंट पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।

उधर, छेड़खानी का केस दर्ज होने की जानकारी होने पर गांव में युवती के घर को शोहदे ने अपने साथियों के साथ घेरकर मारपीट की थी। इस मामले में तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की थी। मामला एसएसपी के संज्ञान में आया और फिर उनके आदेश पर केस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed