फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Case registered at Cantt Police Station following a complaint by a company representative.

Gorakhpur News: नकली चायपत्ती मामले में कॉपीराइट एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज

Mon, 22 Jun 2026 02:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 22 Jun 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Case registered at Cantt Police Station following a complaint by a company representative.
गोरखपुर। कैंट थाना क्षेत्र में संचालित एक गोदाम से विभिन्न ब्रांडेड कंपनियों के उत्पादों की कथित नकली पैकिंग और बिक्री के मामले में पुलिस ने कॉपीराइट एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि गोदाम से केवल चायपत्ती ही नहीं बल्कि फेस क्रीम, हार्पिक और इनो जैसे उत्पाद भी नामी कंपनियों की नकली पैकिंग में तैयार कर बाजार में बेचे जा रहे थे।
विज्ञापन

मामले में चेक आईपी सॉल्यूशन प्रा. लि., लखनऊ के वरिष्ठ जांच अधिकारी अमित कुमार मल्ल की तहरीर पर कैंट थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि गोदाम में विभिन्न कंपनियों के ट्रेडमार्क व पैकेजिंग की नकल कर उत्पादों की बिक्री की जा रही थी। पुलिस ने आरोपी अभिषेक कुमार गुप्ता, निवासी रहमत नगर, मिर्जापुर, कोतवाली क्षेत्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

छापेमारी के दौरान कॉस्मेटिक्स श्रेणी में एचयूएल कंपनी के ब्रांड नाम से पैक की गई 656 पीस फेस क्रीम बरामद हुई। इसके अलावा रेकिट कंपनी के ब्रांड नाम से पैक की गई 3,264 बोतल हार्पिक मिली, जिनमें 200 एमएल की 1,920 व 500 एमएल की 1,344 बोतलें शामिल हैं। वहीं 8,100 पाउच इनो भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच एजेंसियों को मौके से उत्पादों से संबंधित वैध दस्तावेज और बिल उपलब्ध नहीं हुए। असली और संदिग्ध उत्पादों के नमूने सुरक्षित कर लिए गए हैं, जिनकी जांच कराई जा रही है। चायपत्ती सहित खाद्य उत्पादों के नमूनों की जांच खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से की जा रही है, जबकि अन्य गैर-खाद्य उत्पादों की जांच पुलिस और संबंधित एजेंसियां कर रही हैं।


बोले अधिकारी

नकली चायपत्ती और अन्य उत्पादों के पकड़े जाने पर कंपनी की ओर से मिली तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने नकली उत्पाद के नमूनों को लेकर जांच के लिए भेजा है।
- डॉ. सुधीर कुमार सिंह ,सहायक आयुक्त, खाद्य सुरक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed