{"_id":"61eba2892f1d7f02df38beed","slug":"case-registered-against-unknown-for-throwing-newborn-girl-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: नवजात बच्ची को फेंके जाने पर अज्ञात पर केस दर्ज, पुलिस बोली- जांच कर की जाएगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: नवजात बच्ची को फेंके जाने पर अज्ञात पर केस दर्ज, पुलिस बोली- जांच कर की जाएगी कार्रवाई
Sat, 22 Jan 2022 11:52 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 22 Jan 2022 11:52 AM IST
सार
गुलरिहा इलाके में दुर्गा मंदिर के पीछे मिली थी नवजात। एसएसपी के आदेश पर केस दर्ज, पुलिस बोली-जांच कर की जाएगी कार्रवाई
विज्ञापन
तहरीर देते ग्राम प्रधान। (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के गुलरिहा इलाके के सियारामपुर गांव के टोला नंदापार के पूरब स्थित दुर्गा मंदिर के पीछे मिली नवजात बच्ची के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को केस दर्ज कर लिया। प्रधान चन्दा निषाद की तहरीर पर पुलिस ने धारा 317 आईपीसी (12 वर्ष से कम उम्र के बच्चे का परित्याग करना) में अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, 18 जनवरी को दुर्गा मंदिर के पास नवजात लावारिस हालत में मिली थी। अगले ही दिन ग्राम प्रधान चन्दा निषाद ने तहरीर दी थी। तहरीर में लिखा है कि मंगलवार (18 जनवरी) की शाम सात बजे सियारामपुर में दुर्गा मंदिर के पीछे जीवित नवजात मिली थी। नवजात का परित्याग करना कानूनन अपराध है, इसलिए केस दर्ज कर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
चंदा निषाद की तहरीर को लेकर उनके प्रतिनिधि हनुमान निषाद गुलरिहा थाने पहुंचे थे। इंस्पेक्टर की गैर मौजूदगी में एसएसआई ने तहरीर ली थी, लेकिन एफआईआर के नाम पर मामले में टालमटोल किया जा रहा था। शुक्रवार को एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। इंस्पेक्टर गुलरिहा अमित दुबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन