{"_id":"62dec92f52df065f046e9e7e","slug":"case-registered-against-one-who-made-objectionable-remarks-against-cm-osd","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur: सीएम के ओएसडी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले पर केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur: सीएम के ओएसडी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले पर केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
Mon, 25 Jul 2022 10:17 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला ब्यूरो, पिपराइच (गोरखपुर)
अमर उजाला ब्यूरो, पिपराइच (गोरखपुर)
Published by: आकाश दुबे
Updated Mon, 25 Jul 2022 10:17 PM IST
सार
पिपराइच थाना क्षेत्र के सिरसियां निवासी सीएम योगी के ओएसडी बल्लू राय ने तहरीर में लिखा है कि मुरारी लाल गुप्ता आपत्तिजनक टिप्पणी करके सरकार की छवि खराब कर रहे हैं। इस सिलसिले में बल्लू ने रविवार को ही एसएसपी के मोबाइल फोन पर शिकायती पत्र भेजा था। थाना पुलिस ने मुरारी लाल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ओएसडी बल्लू राय के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने रविवार देर रात केस दर्ज कर लिया है। इस मामले में अधिवक्ता मुरारी लाल गुप्ता आरोपी बनाए गए हैं। आरोपी की पत्नी पिपराइच नगर पंचायत की अध्यक्ष रह चुकीं हैं।
विज्ञापन
पिपराइच थाना क्षेत्र के सिरसियां निवासी बल्लू राय ने तहरीर में लिखा है कि मुरारी लाल गुप्ता आपत्तिजनक टिप्पणी करके सरकार की छवि खराब कर रहे हैं। इस सिलसिले में बल्लू ने रविवार को ही एसएसपी के मोबाइल फोन पर शिकायती पत्र भेजा था। एसएसपी के निर्देश पर ही पिपराइच थाना पुलिस ने मुरारी लाल गुप्ता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
Trending Videos
आरोप है कि मुरारी लाल कई लोगों पर टिप्पणी कर चुका है, लेकिन शिकायत न आने की वजह से केस दर्ज नहीं हुआ था। मामला मुख्यमंत्री के ओएसडी का था। लिहाजा पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन
आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। सोशल मीडिया पर डाली गई पोस्ट की जांच भी की जा रही है। - मनोज अवस्थी, एसपी नार्थ