फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Case registered against one who made objectionable remarks against CM OSD

Gorakhpur: सीएम के ओएसडी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले पर केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 25 Jul 2022 10:17 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, पिपराइच (गोरखपुर)
अमर उजाला ब्यूरो, पिपराइच (गोरखपुर) Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 25 Jul 2022 10:17 PM IST
सार

पिपराइच थाना क्षेत्र के सिरसियां निवासी सीएम योगी के ओएसडी बल्लू राय ने तहरीर में लिखा है कि मुरारी लाल गुप्ता आपत्तिजनक टिप्पणी करके सरकार की छवि खराब कर रहे हैं। इस सिलसिले में बल्लू ने रविवार को ही एसएसपी के मोबाइल फोन पर शिकायती पत्र भेजा था। थाना पुलिस ने मुरारी लाल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Case registered against one who made objectionable remarks against CM OSD
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ओएसडी बल्लू राय के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने रविवार देर रात केस दर्ज कर लिया है। इस मामले में अधिवक्ता मुरारी लाल गुप्ता आरोपी बनाए गए हैं। आरोपी की पत्नी पिपराइच नगर पंचायत की अध्यक्ष रह चुकीं हैं।

विज्ञापन


पिपराइच थाना क्षेत्र के सिरसियां निवासी बल्लू राय ने तहरीर में लिखा है कि मुरारी लाल गुप्ता आपत्तिजनक टिप्पणी करके सरकार की छवि खराब कर रहे हैं। इस सिलसिले में बल्लू ने रविवार को ही एसएसपी के मोबाइल फोन पर शिकायती पत्र भेजा था। एसएसपी के निर्देश पर ही पिपराइच थाना पुलिस ने मुरारी लाल गुप्ता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

विज्ञापन

आरोप है कि मुरारी लाल कई लोगों पर टिप्पणी कर चुका है, लेकिन शिकायत न आने की वजह से केस दर्ज नहीं हुआ था। मामला मुख्यमंत्री के ओएसडी का था। लिहाजा पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुटी है।

आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। सोशल मीडिया पर डाली गई पोस्ट की जांच भी की जा रही है। - मनोज अवस्थी, एसपी नार्थ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed