{"_id":"661396aaf97eb6591305bbdb","slug":"case-registered-against-doctors-for-vandalizing-the-medical-store-in-gorakhpur-medical-college-2024-04-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: मेडिकल क़ॉलेज के सहायक प्रोफेसर समेत इन 35 जेआर पर हुआ केस- जानिए क्या था मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: मेडिकल क़ॉलेज के सहायक प्रोफेसर समेत इन 35 जेआर पर हुआ केस- जानिए क्या था मामला
Mon, 08 Apr 2024 12:33 PM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: रोहित सिंह
Updated Mon, 08 Apr 2024 12:33 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के मेडिकल स्टोर में विवाद के बाद बिखरा सामान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेडिकल कॉलेज परिसर में ही स्थित न्यू विशाल मेडिकल स्टोर्स में तोड़फोड़ करके मारपीट व मोबाइल, नकदी निकालने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने सहायक प्रोफेसर डॉ. अनिल शर्मा व अनूप, कृष्ण कुमार और 30 से 35 अज्ञात जूनियर डॉक्टरों पर मारपीट, बलवा, तोड़फोड़ कर लूट और धमकी देने की धाराओं का केस दर्ज किया है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर, केस दर्ज होने के बाद दवा विक्रेताओं के एसोसिएशन ने पुलिस प्रशासन का आभार जताया है।
जानकारी के मुताबिक, चिलुआताल क्षेत्र के प्रशांत कुमार बीआरडी मेडिकल कॉलेज के उत्तरी गेट सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक के सामने न्यू विशाल मेडिकल स्टोर चलाते हैं।

BRD
- फोटो : अमर उजाला।
शुक्रवार की सुबह 11 बजे मेडिकल स्टोर के सामने दुकान का रास्ता रोकर किसी ने स्कूटी खड़ा कर दी थी। आरोप है कि दुकान के सामने स्कूटी खड़ा करने से मना करने पर बीआरडी मेडिकल कॉलेज के फार्माकोलॉजी विभाग के सहआचार्य डॉक्टर अनिल शर्मा नाराज हो गए और गाली देते हुए अपना परिचय बताए और धमकी - देकर चले गए।
आरोप है कि करीब आधे घंटे बाद डॉक्टर अनिल शर्मा, मारकंडे, अनूप, कृष्ण कुमार सहित लगभग 30 से 35 मेडिकल छात्रों के साथ - दुकान पर पहुंच डॉक्टर अनिल के - ललकारने पर सभी गाली देते हुए - जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किए और दुकान में घुसकर कर्मचारियों को पीटना शुरू कर दिया।
कर्मचारी ने दुकान के पीछे के रास्ते से भागकर जान बचाई, इधर दुकान में किसी के न मिलने पर आरोपियों ने दुकान के दो फ्रिज, काउंटर, रैक तोड़ दवा तीतर-बितर कर दिया। आरोप है कि दुकान के नकाउंटर में रखा 22 हजार रुपये नकद व दुकानदार के भाई पीयूष का मोबाइल लूटकर चले गए। अब पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है।