फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Case registered against couple for 25 lakh fraud involving land sale deed

Gorakhpur News: जमीन बैनामा के नाम पर 25 लाख की जालसाजी, दंपती पर रिपोर्ट

Fri, 02 Oct 2026 03:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 02 Oct 2026 03:02 AM IST
विज्ञापन
Case registered against couple for 25 lakh fraud involving land sale deed
गीडा। थाना क्षेत्र में जमीन बैनामा कराने के नाम पर 25 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर एसएसपी के आदेश से पुलिस ने दंपती के खिलाफ जालसाजी, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का प्राथमिकी दर्ज की है। बेतियाहाता, कैंट निवासी शिवम शुक्ल ने पुलिस को बताया कि उसकी मुलाकात इंदिरापुरम, गाजियाबाद निवासी कृष प्रताप सिंह और उसकी पत्नी प्रेमलता से हुई थी। दोनों ने गाटा संख्या 664 में 30 डिसमिल जमीन का सौदा 48 लाख रुपये में तय किया। जमीन को सड़क पर स्थित बताया गया था। इसके बाद शिवम ने 25 लाख रुपये आरटीजीएस के जरिये आरोपियों के खाते में भेज दिए। रकम की व्यवस्था होने के बाद शिवम ने बैनामा कराने के लिए कहा तो आरोपी टालमटोल करने लगे। आरोप है कि 13 जून को फोन पर रुपये वापस मांगने पर दोनों ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी अश्वनी पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed