{"_id":"62c93cfae75121150709210b","slug":"case-registered-after-crore-rupees-grabbed-in-for-giving-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: मकान देने के नाम पर 1.40 करोड़ रुपये हड़पे, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: मकान देने के नाम पर 1.40 करोड़ रुपये हड़पे, केस दर्ज
Sat, 09 Jul 2022 02:02 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 09 Jul 2022 02:02 PM IST
सार
एडीजी के आदेश पर कैंट पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुटी, कई महीने से पीड़ित कर रहा था रुपये वापसी की मांग, आरोपी दे रहा था धमकी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के कैंट इलाके के कूड़ाघाट के पास मकान बेचने का झांसा देकर एक करोड़ 40 लाख 56 हजार रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। एडीजी के आदेश पर कैंट पुलिस कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जालसाजी, आपराधिक साजिश सहित अन्य धाराओं में बृहस्पतिवार को केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने महादेव झारखंडी निवासी अतुल कुमार त्रिपाठी, उनके बेटे मारुति नंदन, चंद्रमोहन त्रिपाठी, रामप्रवेश सिंह, मुरारी साहनी और गोकुल साहनी को नामजद आरोपी बनाया है। सभी के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
गोरक्षनगर सिंघड़िया निवासी अविनाश राय की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। अविनाश के मुताबिक, उन्हें एक मकान की जरूरत थी। इसके लिए अतुल कुमार त्रिपाठी से दिसंबर 2020 में संपर्क किया। उसने दरगहिया नंदानगर में एक मकान दिखाया और जिसकी कीमत 15 करोड़ बताई गई। जनवरी 2021 में पांच लाख एडवांस के तौर पर दे दिया।
विज्ञापन
आरोप है कि बाद में अतुल ने सहयोगी चंद्रमोहन त्रिपाठी, रामप्रवेश सिंह, मुरारी साहनी, गोकुल साहनी ने मिलकर लुभावनी बातें की और कई तिथियों में एक करोड़ 40 लाख 56 हजार रुपये वसूल लिए। इसके बाद मकान की बात करने पर ये लोग जान से मारने की धमकी देने लगे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। कैंट इंस्पेक्टर शशिभूषण राय ने बताया कि केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।