फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Case on unknown in finding dead body of newborn on bank of Pokhara at Gorakhpur

गोरखपुर: पोखरे के किनारे नवजात का शव मिलने में अज्ञात पर केस, भाजयुमो के मंडल महामंत्री ने दी तहरीर

Wed, 05 Jan 2022 12:05 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 05 Jan 2022 12:05 PM IST
सार

सोमवार को बड़हलगंज के मिश्रौलिया गांव में शव मिला था। भाजपा नेता रुद्रेश तिवारी ने नवजात के शव को लावारिस छोड़ने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

 

विज्ञापन
Case on unknown in finding dead body of newborn on bank of Pokhara at Gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर जिले के बड़हलगंज इलाके के मिश्रौलिया गांव में सोमवार को पोखरे के किनारे नवजात का शव मिलने के मामले में पुलिस ने धारा 317 (12 वर्ष से कम उम्र के बच्चे का परित्याग करना) की धारा में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने गांव निवासी व भाजयुमो के मंडल महामंत्री रुद्रेश तिवारी की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को दी गई तहरीर में मिश्रौलिया ग्रामपंचायत के कल्यानपुर गांव निवासी भाजपा नेता रुद्रेश तिवारी ने लिखा है कि गांव के उत्तर पोखरे में नवजात का शव मिला था, जो मानवता के खिलाफ है। किसी भी व्यक्ति द्वारा नवजात का परित्याग करना एक अपराध है।
विज्ञापन


उन्होंने नवजात के शव को लावारिस छोड़ने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इस संबंध में बड़हलगंज थाना प्रभारी उमेश कुमार वाजपेई का कहना है कि नवजात बच्ची का शव मिलने के मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट हो जाएगी। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। माता-पिता की पहचान के लिए डीएनए जांच भी कराई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed