{"_id":"63f6faae7d4aa5659609ff93","slug":"case-on-accused-of-molested-on-pretext-of-marriage-2023-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी पर केस, दो दिन पहले युवक के घर पहुंच गई थी युवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी पर केस, दो दिन पहले युवक के घर पहुंच गई थी युवती
Thu, 23 Feb 2023 11:03 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 23 Feb 2023 11:03 AM IST
सार
युवती जब भी शादी की बात करती तो युवक हीलाहवाली करता रहा। सोमवार को अचानक युवती, युवक के घर पहुंच कर शादी की जिद करने लगी तो युवक के घर वाले युवती को प्रताड़ित करने लगे। यह बात युवती के घर वालों को पता चली तो डॉयल 112 पर सूचना दी।
विज्ञापन
एफआईआर की प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में गुलरिहा इलाके की एक युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी पर गुलरिहा पुलिस ने केस दर्ज किया है। दरअसल, दो दिन पहले सोमवार को युवती आरोपी युवक के घर शादी के लिए पहुंच गई थी, लेकिन तब उसे भगा दिया गया। युवती ने उसी दिन पुलिस बुला ली थी, अब पुलिस तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
क्षेत्र के एक ही गांव का रहने वाला युवक उसी गांव की युवती को कुछ दिन पहले बहला फुसलाकर ले गया था। युवती का आरोप है कि उसने अपने मित्रों के साथ रखकर तीन दिन तक उसका शारीरिक शोषण किया।
विज्ञापन
युवती जब भी शादी की बात करती तो युवक हीलाहवाली करता रहा। सोमवार को अचानक युवती, युवक के घर पहुंच कर शादी की जिद करने लगी तो युवक के घर वाले युवती को प्रताड़ित करने लगे।
विज्ञापन
यह बात युवती के घर वालों को पता चली तो डॉयल 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत करवाया। युवती की तहरीर पर गुलरिहा पुलिस ने बुधवार की सुबह युवक के खिलाफ दुष्कर्म की धारा में केस दर्ज किया है।