{"_id":"611f42f98ebc3e79f02a1a2c","slug":"case-of-robbery-from-collection-agent-of-cms-company-police-not-yet-reached-robbers-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमएस कंपनी के कर्मचारी से लूट का मामला: अभी लुटेरों तक नहीं पहुंच सकी है पुलिस, कई जगह दबिश देने के बाद भी हाथ खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमएस कंपनी के कर्मचारी से लूट का मामला: अभी लुटेरों तक नहीं पहुंच सकी है पुलिस, कई जगह दबिश देने के बाद भी हाथ खाली
Fri, 20 Aug 2021 11:21 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 20 Aug 2021 11:21 AM IST
सार
सोमवार को सीएमएस कंपनी के कलेक्शन एजेंट से हुई थी 5.28 लाख रुपये की लूट। बदमाशों की तलाश में कई जगह दबिश दे चुकी है पुलिस मगर हाथ खाली।
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस।(file)
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर शहर के रामगढ़ताल इलाके में सोमवार को सीएमएस कंपनी के कर्मचारी से हुई लूट के मामले का अभी पर्दाफाश नहीं हो पाया है। बदमाशों की धरपकड़ के लिए रामगढ़ताल पुलिस के अलावा क्राइम ब्रांच की भी टीम लगी है, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका है।
जानकारी के मुताबिक कंटेंट मैनेजमेंट सिस्टम (सीएमएस) का कलेक्शन एजेंट नवनीत सोमवार की दोपहर वसूली के रुपये लेकर लौट रहा था। रामगढ़ताल इलाके में माउंट लिट्रा जी स्कूल से पहले बाइक सवार बदमाशों ने नवनीत की आंख में मिर्च पाउडर झोंककर रुपयों से भरा बैग लूट लिया। इस मामले की छानबीन के लिए एसएसपी ने रामगढ़ताल पुलिस के अलावा क्राइम ब्रांच की टीम को भी लगाया है। पुलिस ने सीएमएस कंपनी के एजेंट नवनीत समेत उसके कई अन्य साथियों से भी पूछताछ की है। संदेह के आधार पर बदमाशों की धरपकड़ के लिए प्रयास जारी है। पुलिस कई जगह दबिश दे चुकी है, लेकिन अभी बदमाश पकड़े नहीं जा सके हैं।
अगल-बगल के जिलों पर भी नजर
बदमाशों की धरपकड़ के लिए पुलिस अगल-बगल के जिलों पर भी नजर गड़ाए हुए है। पुलिस को आशंका है कि बदमाश पड़ोस के ही किसी जिले में छिपे हो सकते हैं। पुलिस की एक टीम एक पड़ोसी जिले में भी जा चुकी है, हालांकि उसे वहां कोई खास सफलता नहीं मिली। परंतु पुलिस को इस मामले में कई अहम सुराग मिल चुके हैं, जिसके आधार पर बदमाशों की घेराबंदी तेज हुई है।
विज्ञापन
रामगढ़ताल एसओ जेएन सिंह का कहना है कि लूट की इस वारदात का जल्द पर्दाफाश करने के लिए पुलिस की कई टीमें लगीं हैं। उम्मीद है कि बहुत जल्द ही बदमाश पकड़ लिए जाएंगे।