फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Case of robbery and assault on women and girls in Tarkulha

Gorakhpur News: तरकुलहा में महिला व बच्चियों से मारपीट में डकैती का केस

Tue, 30 Apr 2024 05:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 30 Apr 2024 05:39 AM IST
विज्ञापन
Case of robbery and assault on women and girls in Tarkulha
- 27 अप्रैल को मेले में मनबढ़ों ने की थी मारपीट
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चौरीचौरा (गोरखपुर)। क्षेत्र के तरकुलहा मेला परिसर में 27 अप्रैल को महिलाओं व बच्चियों के साथ हुई मारपीट में सोमवार केस दर्ज किया गया। चौरीचौरा पुलिस ने गौनर के बाबू विशुनपुरा निवासी कैलाश शर्मा की तहरीर पर कार व स्कूटी सवार अज्ञात लोगों के खिलाफ डकैती का केस दर्ज किया है। पुलिस ने पीड़ितों द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।


चौरीचौरा थाना क्षेत्र के बाबू विशुनपुरा निवासी कैलाश शर्मा अपने परिवार व रिश्तेदारों के साथ तरकुलहा देवी मंदिर में पूजा के बाद खाना बना रहे थे। कैलाश शर्मा ने पुलिस को बताया कि कार व स्कूटी सवार कुछ लोग आए उनके परिवार व रिश्तेदारों के साथ मारपीट करने लगे। इसी दौरान उनकी पत्नी किरन शर्मा के गले से मंगल सूत्र व कान का झुमका छीन कर जानमाल की धमकी देते हुए फरार हो गए। मारपीट के दौरान उनके भाई की पत्नी दुर्गावती देवी, पुत्री परी, आंचल शर्मा, रागनी को चोट लगी थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed