{"_id":"699e12cecaa9946c530384e6","slug":"case-of-ppganj-police-station-area-raunak-went-missing-on-sunday-evening-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1239758-2026-02-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: 36 घंटे से लापता मासूम का शव राप्ती नदी में मिला, पिता बोले-हत्या कर फेंका गया बेटे का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: 36 घंटे से लापता मासूम का शव राप्ती नदी में मिला, पिता बोले-हत्या कर फेंका गया बेटे का शव
Wed, 25 Feb 2026 02:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Wed, 25 Feb 2026 02:36 AM IST
सार
जानकारी के अनुसार, बच्चा रविवार दोपहर करीब दो बजे अपने दादा के साथ खेत में गया था। चारा काटने में व्यस्त दादा ने कुछ देर बाद देखा कि रौनक गायब है। परिवार ने आसपास तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने रविवार से ही भारी बल, डॉग स्क्वॉड और सीसीटीवी फुटेज की जांच के साथ एसडीआरएफ की टीम के गोताखोरों की ओर से गहन तलाशी अभियान चलाया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जुटी भीड़ और मृतक बच्चे की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
पीपीगंज थाना क्षेत्र के तुर्कवलिया गांव में मंगलवार सुबह छह वर्षीय रितेश्वर उर्फ रौनक का शव राप्ती नदी में उतराता मिला। शव घर से लगभग 100 मीटर दूर नदी में पाया गया। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इसके बाद शव बाहर निकाला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, बच्चा रविवार दोपहर करीब दो बजे अपने दादा के साथ खेत में गया था। चारा काटने में व्यस्त दादा ने कुछ देर बाद देखा कि रौनक गायब है। परिवार ने आसपास तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने रविवार से ही भारी बल, डॉग स्क्वॉड और सीसीटीवी फुटेज की जांच के साथ एसडीआरएफ की टीम के गोताखोरों की ओर से गहन तलाशी अभियान चलाया।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों और परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, क्योंकि रौनक समझदार स्वभाव का था। वह जानबूझकर पानी में नहीं जाता था। उसका शव फूला हुआ था, मिट्टी से लिपटा और नाक में खून के निशान थे।
विज्ञापन
इस संबंध में सीओ कैंपियरगंज अनुराग कुमार सिंह का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। पुलिस सभी पहलुओं दुर्घटना, डूबने या हत्या पर गहन जांच कर रही है। रिपोर्ट के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।