{"_id":"60eefb0f8ebc3e5468256ebe","slug":"case-of-molestion-registered-when-woman-reached-cm-yogi-janta-darbar","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: जनता दरबार में पहुंची महिला ने सीएम योगी से लगाई गुहार, दर्ज हुआ दुष्कर्म का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: जनता दरबार में पहुंची महिला ने सीएम योगी से लगाई गुहार, दर्ज हुआ दुष्कर्म का केस
Wed, 14 Jul 2021 08:26 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 14 Jul 2021 08:26 PM IST
सार
गुलरिहा इलाके में हुई थी घटना, थाने में तहरीर देने पर नहीं हुई थी सुनवाई
विज्ञापन
सीएम योगी फरियाद सुनते हुए।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर के गुलरिहा इलाके की महिला दुष्कर्म का केस दर्ज कराने के लिए बुधवार को गोरखनाथ मंदिर स्थित मुख्यमंत्री के जनता दरबार में पहुंची। मुख्यमंत्री के आदेश पर हरकत में आई पुलिस ने तत्काल महिला की तहरीर पर दुष्कर्म और धमकी देने का केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। महिला का आरोप था कि थाने में तहरीर देने के बाद भी केस दर्ज नहीं किया गया था।
जानकारी के मुताबिक, गुलरिहा इलाके की महिला का कुछ साल पहले पति से तलाक हो गया था। इसके बाद वह अकेले रहने लगी। गुजारा करने के लिए वह मजदूरी करती थी।
इसी दौरान उसकी मुलाकात खोराबार के कुसम्ही निवासी पंकज जायसवाल से हुई। पंकज के भाई की एक फर्म है, जिसमें महिला काम करती थी। आरोप है कि शादी का झांसा देकर उसने कई बार शारीरिक संबंध बनाया।
शादी की बात कहने पर टालमटोल करने लगा। महिला ने आरोप लगाया कि थाने में शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।