{"_id":"62735fbfffa33805b1144ed0","slug":"case-of-molested-registered-on-orders-of-dig","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: चार महीने बाद भी नहीं पकड़े गए आरोपी, डीआईजी के आदेश पर दर्ज हुआ था दुष्कर्म का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: चार महीने बाद भी नहीं पकड़े गए आरोपी, डीआईजी के आदेश पर दर्ज हुआ था दुष्कर्म का केस
Thu, 05 May 2022 10:55 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 05 May 2022 10:55 AM IST
सार
डीआईजी के आदेश पर पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धारा में केस दर्ज कर लिया, लेकिन अभी तक कार्रवाई नहीं हो सकी। परिजनों का आरोप है कि कुछ पुलिसकर्मी भी केस वापसी का दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में गगहा इलाके के एक गांव में नाबालिग से दुष्कर्म करने के मामले में दर्ज केस के चार महीने बाद भी आरोपी नहीं पकड़ा गया। पहले तो थाना पुलिस केस दर्ज हीं नहीं कर रही थी, लेकिन बाद में 25 जनवरी को डीआईजी के आदेश पर केस दर्ज किया गया, लेकिन आज तक कार्रवाई नहीं हो सकी। कार्रवाई न होने की वजह से पीड़ित के परिवार वालों को आरोपित धमकी देकर केस वापसी का दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, गगहा इलाके के एक गांव की नाबालिग लड़की को गांव का ही एक युवक उसे घर से उठा ले गया। प्राथमिक विद्यालय के पास ले जाकर दुष्कर्म किया और फिर फरार हो गया। आरोप है कि शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ा और तीन दिन तक थाने पर बैठाया भी था। लेकिन, बाद में छोड़ दिया।
विज्ञापन
इसके बाद पीड़िता ने डीआईजी से मुलाकात की। डीआईजी के आदेश पर पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धारा में केस दर्ज कर लिया, लेकिन अभी तक कार्रवाई नहीं हो सकी। परिजनों का आरोप है कि कुछ पुलिसकर्मी भी केस वापसी का दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन