{"_id":"653abbdf605b8463100b90e4","slug":"case-of-molestation-and-assault-against-three-including-cousin-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-348906-2023-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: चचेरे भाई समेत तीन पर छेड़खानी व मारपीट का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: चचेरे भाई समेत तीन पर छेड़खानी व मारपीट का केस
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सहजनवां। इलाके के एक गांव में किशोरी से छेड़खानी व मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि चाचा के लड़के ने ही अपने घरवालों के साथ मिलकर वारदात की है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, पुलिस की शुरुआती जांच में आपसी विवाद में मारपीट का मामला ही सामने आया है।
जानकारी के मुताबिक, सहजनवां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक किशोरी जब शाम को शौच के लिए बाहर जाती थी तो चाचा का लड़का उसके पीछे लग जाता था और अकेला पार कर छेड़छाड़ करने के साथ अश्लीलता करने लगा। आजिज आ कर किशोरी ने इसकी जानकारी परिजन को दी। परिजन जब शिकायत करने पहुंचे तो आरोपी लाठी डंडे से पिता, बेटे और पीड़िता को पीट कर घायल कर दिए।