फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Case of molestation against the councilor who went to investigate the mid-day mill

Gorakhpur News: मिड-डे मिल की जांच करने गए सभासद पर छेड़खानी का केस

Fri, 20 Oct 2023 01:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Oct 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
Case of molestation against the councilor who went to investigate the mid-day mill
विद्यालय की प्रधानाध्यापक की तहरीर पर पिपराइच पुलिस ने शुरू की जांच
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पिपराइच (गोरखपुर)। पिपराइच इलाके के एक प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापक ने सभासद दीपक चौहान पर छेड़खानी, सरकारी काम में बाधा डालने और धमकी देने का केस दर्ज कराया है। दराअसल, सभासद बुधवार को विद्यालय में मिड-डे मिल की जांच करने पहुंचे थे। इसके बाद थाने पहुंचीं प्रधानाध्यापक ने गंभीर आरोप लगाए। पुलिस ने आरोपों के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, सभासद दीपक चौहान बुधवार को विद्यालय में मिड-डे मिल की जांच करने गए थे। प्रधानाध्यापक का आरोप है कि मिड-डे मिल के बहाने वह उनके कमरे में चले आए। छेड़खानी करते हुए सरकारी काम में बाधा डालने लगे। जिस वक्त वह आए थे, वह सरकारी काम निपटा रही थीं। इसके पहले भी वह किसी न किसी बहाने से स्कूल में आकर बदसलूकी करते हैं। इतना ही नहीं, वह वीडियो भी बना रहे थे और मना करने पर अश्लील हरकत भी की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

उधर, सभासद दीपक चौहान का कहना है कि स्कूल में खराब मिड-डे मिल परोसने की शिकायत पर गए थे। आरोप निराधार व गलत है। भ्रष्टाचार को दबाने के लिए महिला होने का नाजायज फायदा लेते हुए केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

........
युवक पर छेड़खानी का केस
पिपराइच। थाना क्षेत्र के एक गांव में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने एक नामजद सहित अज्ञात युवकों पर छेड़खानी का केस दर्ज कराया है। आरोप है कि सरंडा गांव निवासी जितेंद्र कोटे का दुकान न मिलने से महिला समूह की महिलाओं से खफा है। आरोप है कि जितेंद्र, समूह की महिलाओं से आए दिन छेड़खानी करता है। दो महिलाओं के तहरीर पर जितेंद्र सहित कुछ अज्ञात युवकों पर छेड़खानी और धमकी देने का केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed