फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Case of Jhangha police station area, family members allege deliberate crushing, FIR registered

सड़क हादसे ने ले ली जान: ट्रैक्टर से कुचलकर मासूम बच्चे की मौत, 6 माह पहले पिता की भी हो थी हादसे में ही मौत

Wed, 01 Apr 2026 02:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 01 Apr 2026 02:53 AM IST
सार

विश्वनाथपुर गांव की सोनम साहनी का बेटा राज साहनी (6) सड़क किनारे अपने घर की ओर जा रहा था। इसी दौरान गेहूं लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे कुचल दिया। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्राॅली छोड़कर भाग गया। मासूम की मौत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
Case of Jhangha police station area, family members allege deliberate crushing, FIR registered
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झंगहा थाना क्षेत्र के विश्वनाथपुर गांव के टोला गड़ेरिया में गेहूं लेकर जा रहे ट्रैक्टर-ट्राॅली ने छह वर्षीय मासूम बच्चे को कुचल दिया। हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राॅली को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का आरोप है कि चालक ने जानबूझकर मासूम को कुचलकर मार डाला। पुलिस ट्रैक्टर चालक अभिषेक यादव व मालिक जगदीश यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।

विज्ञापन
Trending Videos

विश्वनाथपुर गांव की सोनम साहनी का बेटा राज साहनी (6) सड़क किनारे अपने घर की ओर जा रहा था। इसी दौरान गेहूं लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उसे कुचल दिया। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्राॅली छोड़कर भाग गया। मासूम की मौत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

राज के पिता प्रमोद साहनी की भी छह महीने पहले करंट की चपेट में आने से मौत हो गई थी। चाचा संतोष ने गांव के ही ट्रैक्टर चालक पर जानबूझकर बच्चे को कुचलने का आरोप लगाते हुए झंगहा थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले में विश्वनाथपुर गांव के ट्रैक्टर चालक अभिषेक यादव व मालिक जगदीश यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

थाना प्रभारी अनूप सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्राॅली को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जल्द ही चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed