{"_id":"623ad840f3df3f5edf77e13f","slug":"case-of-extortion-filed-against-chandan-singh-lodged-in-dasna-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: डसना जेल में बंद चंदन सिंह पर रंगदारी का केस दर्ज, प्रापर्टी डीलर से मांगी गई थी रंगदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: डसना जेल में बंद चंदन सिंह पर रंगदारी का केस दर्ज, प्रापर्टी डीलर से मांगी गई थी रंगदारी
Wed, 23 Mar 2022 01:50 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 23 Mar 2022 01:50 PM IST
सार
इंस्पेक्टर मधुपनाथ मिश्र ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। जिस नंबर से फोन आया था, वह मोबाइल बंद है। मोबाइल नंबर का सीडीआर निकाला जा रहा है।
विज्ञापन
चंदन सिंह। (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के पिपराइच निवासी प्रापर्टी डीलर सिकंदर गुप्ता से दस लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने डसना जेल में बंद कुख्यात चंदन सिंह पर रंगदारी मांगने का केस दर्ज किया है। पुलिस पीड़ित के मोबाइल से कॉल रिकार्ड लेकर जांच कर रही।
विज्ञापन
इसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, पुलिस का मानना है कि किसी ने चंदन सिंह के नाम पर फोन कर रंगदारी मांगी है, जिस नंबर से फोन आया था, वह नंबर बंद है और आवाज भी चंदन की नहीं लग रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, पिपराइच थाना क्षेत्र के जंगल छत्रधारी टोला शाहपुर निवासी सिकंदर गुप्ता के पास सोमवार को रंगदारी के लिए चार बार फोन आया था। रंगदारी मांगने वाले ने खुद को चंदन सिंह बताकर दस लाख रुपये की मांग की और रुपये लेकर मंगलवार को सहजनवां में बुलाया था।
विज्ञापन
सिकंदर गुप्ता ने पुलिस में शिकायत की, जिसके बाद उन्हें एहतियातन सुरक्षा दी गई और मामले की जांच शुरू हो गई। मंगलवार को पुलिस ने इस मामले में चंदन के खिलाफ रंगदारी का केस दर्ज किया। चंदन सिंह वर्तमान में गौतमबुद्ध नगर के डसना जेल में बंद है।
मंगलवार को पिपराइच थाने पहुंचे एसपी नार्थ मनोज कुमार अवस्थी ने सिकंदर से जानकारी ली। इंस्पेक्टर मधुपनाथ मिश्र ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। जिस नंबर से फोन आया था, वह मोबाइल बंद है। मोबाइल नंबर का सीडीआर निकाला जा रहा है। रंगदारी मांगने वाले की आवाज की पहचान की जा रही है।