फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Case of bargaining of girl from Chiluatal area for four lakhs

युवती बेचने का मामला: अब युवती और बहनों के बयान पर टिकी जांच, नहीं आईं बहनें

Mon, 11 Dec 2023 03:06 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 11 Dec 2023 03:06 PM IST
सार

चिलुआताल इलाके की रहने वाली युवती ने मां और उसकी सहेली पर केस दर्ज कराया है। उसका आरोप है कि मां ने अपनी सहेली के साथ मिलकर चार लाख रुपये में उसका सौदा कर दिया। शादी के नाम पर उसे हरियाणा भेज दिया गया था, जहां पर उसका उत्पीड़न हो रहा था।

विज्ञापन
Case of bargaining of girl from Chiluatal area for four lakhs
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गोरखपुर जिले में चिलुआताल की युवती को चार लाख रुपये में हरियाणा में सौदेबाजी के मामले में पुलिस की जांच अब युवती और उसकी बहनों के बयान पर टिक गई है। रविवार को हरियाणा से बहने नहीं आईं। सोमवार को युवती का बयान दर्ज कराया जाएगा। पुलिस ने युवती का कोर्ट में बयान दर्ज कराने के बाद ही अब आगे की कार्रवाई का फैसला लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, चिलुआताल इलाके की रहने वाली युवती ने मां और उसकी सहेली पर केस दर्ज कराया है। उसका आरोप है कि मां ने अपनी सहेली के साथ मिलकर चार लाख रुपये में उसका सौदा कर दिया।
विज्ञापन


शादी के नाम पर उसे हरियाणा भेज दिया गया था, जहां पर उसका उत्पीड़न हो रहा था। किसी तरह से वह बचकर बस से घर आई और फिर पुलिस कार्यालय में जाकर प्रार्थनापत्र दी। पुलिस मानव तस्करी और जबरन श्रम की धारा में केस दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: पुलिस के खिलाफ सड़क पर उतरे ग्रामीण, एसआई सहित चार पुलिस कर्मी निलंबित; जानिए पूरा मामला

सोमवार को युवती का बयान कोर्ट में दर्ज कराया जाएगा। इसके अलावा पुलिस पहले हरियाणा में शादी कर चुकी बहनों से भी पूछताछ करने की तैयारी में है। एसपी नार्थ का कहना है कि बयान व जांच में आने वाले साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed