{"_id":"62ec951e315d045e6200b76c","slug":"case-of-attempt-to-murder-in-basti-against-history-sheeter-suraj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"DIG बंगले के पास फायरिंग: हिस्ट्रीशीटर सूरज पर बस्ती में हत्या की कोशिश का केस, बैरियर तोड़कर हुआ था फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
DIG बंगले के पास फायरिंग: हिस्ट्रीशीटर सूरज पर बस्ती में हत्या की कोशिश का केस, बैरियर तोड़कर हुआ था फरार
Fri, 05 Aug 2022 09:27 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 05 Aug 2022 09:27 AM IST
सार
बैरियर तोड़कर भागते समय सूरज ने पुलिसकर्मियों पर कार चढ़ाने की कोशिश की थी। आरोपी पर कैंट व रामगढ़ताल थाने में पहले ही केस दर्ज है। हालांकि, 25 हजार रुपये का इनामी सूरज अभी पुलिस की पकड़ से दूर है।
विज्ञापन
टोल प्लाजा का बैरियर तोड़कर भागा था सूरज।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में डीआईजी बंगले के पास जेएस अस्पताल पर फायरिंग करने के मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर सूरज सिंह पर बस्ती जिले के कोतवाली थाने में भी केस दर्ज कर लिया गया। बस्ती स्वॉट प्रभारी ने पुलिसकर्मियों की हत्या की कोशिश, सरकारी काम में बाधा डालने व धमकी देने की धारा में केस दर्ज कराया है।
दरअसल, बैरियर तोड़कर भागते समय सूरज ने पुलिसकर्मियों पर कार चढ़ाने की कोशिश की थी। आरोपी पर कैंट व रामगढ़ताल थाने में पहले ही केस दर्ज है। हालांकि, 25 हजार रुपये का इनामी सूरज अभी पुलिस की पकड़ से दूर है।
जानकारी के मुताबिक, स्वॉट प्रभारी संतोष सिंह ने तहरीर में लिखा है कि 30 जुलाई की सुबह गोरखपुर में अपराध कर बस्ती की ओर बदमाश सूरज सिंह के आने की सूचना मिली थी। इस पर मड़वानगर हाईवे पर टोल प्लाजा के पास बैरियर लगाकर टीम के साथ चेकिंग शुरू कर दी गई थी।

बताए गए नंबर की कार पहुंची तो टीम के साथ उसे रोकने का प्रयास किया गया। पुलिसकर्मियों को देख गाड़ी चला रहे सूरज सिंह ने रफ्तार बढ़ा दी। गाली देते हुए कहा कि इनके ऊपर कार चढ़ा दो। बैरियर टूटने के बाद बदमाश ने पकड़ने की कोशिश करने वाले पुलिसकर्मियों को कार से कुचलने का प्रयास किया, किसी तरह से उन लोगों ने जान बचाई।
बैरियर तोड़कर भाग रहे बदमाश को पकड़ने के लिए जीप से पीछा किया, लेकिन पकड़ में नहीं आया। बस्ती पुलिस भी सूरज सिंह पर केस दर्ज कर उसकी तलाश में लगी है।
कैंट व रामगढ़ताल थाने में दर्ज है केस
कैंट इलाके के डीआईजी बंगले के पास फायरिंग के मामले में सूरज सिंह व उसके साथियों पर केस दर्ज है। इस मामले में उसके दो साथी विनय यादव व विशाल सिंह को पुलिस ने जेल भी भेजा था। इसके बाद रामगढ़ताल थाने में एक दिन पूर्व 29 जुलाई को जेएस अस्पताल के संचालक आदर्श सिंह के मित्र शिवम अग्रहरि को धमकी देने के मामले में केस दर्ज किया गया था। एसएसपी गोरखपुर ने आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।