फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Case filed under Arms Act against bank employee who pointed pistol at account holder in deoria

UP: बुजुर्ग महिला से गलत तरीके से बात कर रहा था बैंक कर्मी, खाताधारक ने किया विरोध तो तान दी पिस्टल; केस दर्ज

Fri, 16 Aug 2024 06:21 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Published by: श्याम जी. Updated Fri, 16 Aug 2024 06:21 PM IST
सार

देवरिया जिले में  खाताधारक पर पिस्टल तानने वाले बैंक कर्मी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इस संबंध में सीसीटीवी फुटेज की जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Case filed under Arms Act against bank employee who pointed pistol at account holder in deoria
crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बनकटा थाना क्षेत्र के सोहनपुर बाजार स्थित बड़ौदा यूपी बैंक में खाताधारक पर बैंक कर्मी ने पिस्टल तान दी थी। इस मामले में आरोपी बैंक कर्मी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, मुकदमे की कार्रवाई को लेकर बैंक कर्मियों और बाजार में तरह-तरह की चर्चा रही।

विज्ञापन




बनकटा थाना क्षेत्र के सोहनपुर बाजार में मंगलवार की दोपहर में फील्ड अफसर मणि नाथ त्रिपाठी पुत्र चंद्रशेखर त्रिपाठी निवासी डुमवलिया सलेमपुर अपने पटल पर बैंक का काम निपटा रहे थे। इस दौरान वह बुजुर्ग महिला से तेज आवाज में बात कर रहे थे। उसी दौरान स्थानीय निवासी बृजेश मिश्र बैंक के काम से ब्रांच में आए थे। उन्होंने फील्ड अफसर से बुजुर्ग महिला से ऐसे लहजे में बात करने से मना किया। इस पर दोनों लोगों में बात बढ़ गई। 
विज्ञापन


तैश में आए फील्ड अफसर ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल बृजेश मिश्र पर तान दी। अचानक हुए घटनाक्रम से बैंक कर्मी समेत ब्रांच में मौजूद खाता धारक सहम गए। बैंक के सुरक्षा में लगे कर्मियों ने भी बीच बचाव का प्रयास किया। हंगामे की खबर पाकर बाजार के व्यापारी जुट गए। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया और फील्ड अफसर को अपने साथ थाना पर लेते गए। इसके बाद दूसरा पक्ष भी थाना पर पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि सोहनपुर बाजार में ग्रामीण बैंक में कस्टमर और बैंक कर्मी के बीच झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो गई। इस दौरान बैंक के कर्मचारी द्वारा अपने लाइसेंसी हथियार को तान दिया गया। सीसीटीवी फुटेज जो हमलोगों को मिला है। इस संबंध में सीसीटीवी फुटेज की जांच कर सुसंगत धाराओं में मुक़दमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed