{"_id":"6ab6e52482d51bbfc503afb3","slug":"amrit-bharat-express-to-run-between-bhuj-and-barauni-via-gorakhpur-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1463364-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गोरखपुर होकर भुज-बरौनी के बीच चलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गोरखपुर होकर भुज-बरौनी के बीच चलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस
विज्ञापन
गोरखपुर। रेलवे ने गुजरात के भुज और बिहार के बरौनी के बीच गोरखपुर होकर नई अमृत भारत एक्सप्रेस चलाने की मंजूरी दी है। यह ट्रेन सप्ताह में तीन दिन चलेगी। इससे गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार के कई प्रमुख शहरों के बीच रेल संपर्क बेहतर होगा। ट्रेन करीब 2532 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।
रेलवे के अनुसार, 19427 भुज-बरौनी अमृत भारत एक्सप्रेस भुज से शाम 5:30 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 4:05 बजे बरौनी पहुंचेगी। यह ट्रेन सोमवार, बुधवार और शनिवार को चलेगी। वापसी में 19428 बरौनी-भुज अमृत भारत एक्सप्रेस बरौनी से रात 11:55 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 1:15 बजे भुज पहुंचेगी। यह मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को चलेगी।
ट्रेन का ठहराव समाखियाली, अहमदाबाद, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, भरतपुर, मथुरा, हाथरस, बरेली, इज्जतनगर, पीलीभीत, लखीमपुर, गोंडा, गोरखपुर, सीवान, छपरा, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर में होगा। नई ट्रेन से पश्चिमी और पूर्वी भारत के बीच आने-जाने वाले यात्रियों को एक और रेल सेवा मिलेगी। गोरखपुर के रास्ते गुजरात, राजस्थान और बिहार की यात्रा करने वाले यात्रियों को भी इससे सुविधा होगी।