फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   157-hour mega cleanliness drive launched under the 'Swachhata Hi Seva' campaign.

Gorakhpur News: स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत 157 घंटे का महासफाई अभियान शुरू

Sat, 26 Sep 2026 02:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 26 Sep 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
157-hour mega cleanliness drive launched under the 'Swachhata Hi Seva' campaign.
गोरखपुर। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत नगर निगम की ओर से 25 सितंबर से दो अक्तूबर तक 157 घंटे का सतत महासफाई अभियान शुरू किया गया। शुक्रवार को नगर निगम परिसर से मेयर डॉ. मंगलेश कुमार श्रीवास्तव और नगर आयुक्त अजय जैन ने स्वच्छता अभियान की रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में बड़ी संख्या में स्वच्छता मित्र शामिल हुए। मेयर ने विद्यार्थियों, युवाओं और महानगरवासियों से अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने की अपील की।
विज्ञापन


मेयर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्वच्छता जनभागीदारी से संचालित राष्ट्रीय आंदोलन का रूप ले चुकी है। नगर निगम क्षेत्र में 15 सितंबर से 17 अक्तूबर तक स्वच्छता में सहभागिता, स्वच्छ भारत, विकसित भारत की थीम पर स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत अलग-अलग चरणों में सफाई, जनजागरूकता और जनभागीदारी से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन


नगर आयुक्त अजय जैन ने बताया कि अभियान के मुख्य चरण में 25 सितंबर से दो अक्तूबर तक सभी मलिन बस्तियों में 157 घंटे का सतत महासफाई अभियान चलाया जाएगा। 25 और 26 सितंबर को पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती के अवसर पर ‘क्लीन ग्रीन फेस्टिवल’ के साथ धार्मिक स्थलों की सफाई की जाएगी। 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस पर पर्यटन स्थलों पर प्लास्टिक बहिष्कार अभियान चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


28 और 29 सितंबर को स्वच्छता से समृद्धि के तहत कबाड़ से जुगाड़, आरआरआर केंद्रों की सक्रियता और पुनर्चक्रण मेले आयोजित किए जाएंगे। एक अक्तूबर को एक दिन, एक घंटा, एक साथ अभियान के तहत वृहद जनश्रमदान कराया जाएगा। दो अक्तूबर को स्वच्छ भारत दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले सफाई मित्रों और स्वयं सहायता समूहों को सम्मानित किया जाएगा।

रैली के दौरान अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार, अतुल कुमार, गौरव रंजन श्रीवास्तव समेत सभी सहायक नगर आयुक्त, जोनल अधिकारी और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed