फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Case filed for abetment to suicide against builder Abhishek Pandey and Harshit Mishra at gorakhpur

गोरखपुर में इस प्रॉपर्टी डीलर ने की थी आत्महत्या, पत्नि ने बिल्डर अभिषेक पांडेय व हर्षित मिश्रा पर लगाया ये आरोप

Fri, 26 Jun 2020 10:02 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 26 Jun 2020 10:02 AM IST
सार

  • बिल्डर अभिषेक पांडेय व हर्षित मिश्रा के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने का केस दर्ज
  • प्रापर्टी डीलर विजय राय ने कर ली थी खुदकुशी, पत्नी ने दी थी तहरीर

विज्ञापन
Case filed for abetment to suicide against builder Abhishek Pandey and Harshit Mishra at gorakhpur
अभिषेक पांडेय और हर्षित मिश्रा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रापर्टी डीलर विजय राय की खुदकुशी मामले में कैंट पुलिस ने गुरुवार को बालाजी इंफ्रास्ट्रक्चर के संचालक अभिषेक पांडेय व सृष्टि-इंद्रा डेवलपर्स के संचालक अक्षय उर्फ हर्षित मिश्रा समेत उनके अज्ञात साथियों के खिलाफ धमकी देने व आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है।  विजय राय की पत्नी ने दोनों पर पति के लाखों रुपये हड़प लेने, उत्पीड़न करने और धमकी देने का आरोप लगाया था। बुधवार को उन्होंने कैंट थाने में तहरीर दी थी।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने मूल रूप से मऊ के जमालपुर निवासी प्रापर्टी डीलर विजय राय की पत्नी अन्नू राय की तहरीर के आधार पर प्रापर्टी डीलर अक्षय उर्फ हर्षित मिश्रा तथा अभिषेक पांडेय को इस मामले में नामजद आरोपित बनाया है। मामला 18 जून की सुबह 8:30 बजे का है।
विज्ञापन


दर्ज मुकदमे के मुताबिक, विजय राय दिव्यनगर कॉलोनी स्थित घर से बाइक से निकले थे। बाद में पता चला कि नंदानगर अंडरपास के पास रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के आगे कूदकर उन्होंने खुदकुशी कर ली। विजय राय की पत्नी अन्नू राय ने बुधवार को डीआइजी और एसएसपी से मिलकर दो प्रापर्टी डीलर और उनके साथियों को पति की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

अन्नू ने अफसरों को बताया कि विजय राय पहले बालाजी इंफ्रास्ट्रक्चर और बाद में सृष्टि-इंद्रा डेवलपर्स में सेल्समैन का काम करते थे। आरोप है कि दोनों फर्मों के संचालकों पर विजय राय का लाखों रुपये बकाया है। दोनों ने रुपये देने से मना कर दिया था। इतना ही नहीं हर्षित मिश्र ने विजय की सफारी गाड़ी भी हड़प ली थी।

इस संबंध में कैंट थाने में मुकदमा भी दर्ज है। रुपये लौटाने का दबाव बनाने पर दोनों प्रापर्टी डीलरों ने विजय राय को धमकी देने के साथ ही उनका शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न शुरू कर दिया। इससे परेशान होकर उन्होंने खुदकुशी कर ली।

इस संबंध में जब प्रापर्टी डीलर अक्षय मिश्रा उर्फ हर्षित का पक्ष लेने के लिए फोन किया गया तो उनका मोबाइल स्विच ऑफ मिला। उनका पक्ष जब भी मिलेगा, प्रकाशित किया जाएगा।
वर्जन

बालाजी इंफ्रास्ट्रक्चर संचालक अभिषेक पांडेय ने बताया कि विजय राय की पत्नी द्वारा लगाया गया आरोप निराधार है। विजय अवसाद में थे। पुलिस की जांच पर पूरा भरोसा है। जांच में पुलिस का पूरा सहयोग किया जाएगा।

कैंट इंस्पेक्टर रवि राय ने बताया कि अधिकारियों के निर्देश के बाद अन्नू राय की तहरीर के आधार पर दोनों प्रापर्टी डीलरों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed