{"_id":"5f8456018ebc3edc1f663d3c","slug":"case-filed-against-women-leader-and-supporters-who-scramble-with-national-secretary","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: राष्ट्रीय सचिव से हाथापाई करने वाली महिला नेत्री और समर्थकों पर भी मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: राष्ट्रीय सचिव से हाथापाई करने वाली महिला नेत्री और समर्थकों पर भी मामला दर्ज
Mon, 12 Oct 2020 06:41 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 12 Oct 2020 06:41 PM IST
विज्ञापन
तारा यादव।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया जिला कांग्रेस कार्यालय पर दो दिन पूर्व राष्ट्रीय सचिव सचिन नाइक से हाथापाई करने वाली तारा यादव एवं उनके समर्थकों के खिलाफ भी कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। संगठन की उपाध्यक्ष और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जुलेखा खातून की तहरीर पर मारपीट एवं छेड़खानी की एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
उपचुनाव के सिलसिले में शनिवार को हुई बैठक के दौरान पार्टी कार्यालय में मारपीट हुई थी। देवरिया सदर क्षेत्र से घोषित प्रत्याशी मुकुंद भास्कर मणि के स्वागत समारोह का आयोजन पार्टी कार्यालय पर किया गया था। इसमें राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश प्रभारी सचिन नाइक भी मौजूद थे।
विज्ञापन
इसी दौरान टिकट न मिलने से नाराज कांग्रेस नेत्री तारा यादव ने मारपीट की। महिला नेत्री ने इस मामले में जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सैंथवार, जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह सैंथवार, भरत मणि, जयदीप त्रिपाठी सहित अन्य अज्ञात पर केस दर्ज करा चुकी हैं।
विज्ञापन
अब महिला जिला उपाध्यक्ष जुलेखा खातूून ने भी तारा यादव व उनके समर्थकों के खिलाफ मारपीट एवं छेड़खानी का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। तहरीर के मुताबिक कांग्रेस प्रत्याशी के स्वागत के लिए आयोजित कार्यक्रम में तारा यादव ने अपने समर्थकों के साथ पहुंचकर उनके और राष्ट्रीय सचिव के साथ मारपीट की।
मामले की जांच करने पहुंची तीन सदस्यीय कमेटी
इसके साथ ही उनके सामने आपत्तिजनक हरकत भी की। सोमवार को इस तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने मारपीट एवं छेड़खानी का मुकदमा तारा देवी एवं अन्य समर्थकों के खिलाफ दर्ज कर लिया। कोतवाल चंद्रभान सिंह ने बताया कि कांग्रेस की जिला उपाध्यक्ष की तहरीर पर तारा यादव एवं उनके समर्थकों पर मारपीट एवं छेड़खानी की एफआईआर दर्ज की गई है।
उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के स्वागत समारोह में हंगामे की जांच करने के लिए सोमवार को प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर संगठन की तीन सदस्यीय कमेटी की दो महिला सदस्य देवरिया पहुंच गई। टीम में पूर्वी जोन की महिला अध्यक्ष शहला अहरारी और उपाध्यक्ष चंद्रकला शामिल रहीं।
दोनों ने जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओं से बातचीत कर घटना की पूरी जानकारी ली। शहला अहरारी ने बताया कि कमेटी की तीसरी सदस्य तलत अजीज कुछ कारणों से देवरिया नहीं पहुंच पाईं। उनके मंगलवार को आने की उम्मीद है। तीनों सदस्यों की मौजूदगी में दोनो पक्षों को आमने-सामने बैठाकर जांच की जाएगी। दो दिन बाद कमेटी अपनी जांच रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष को सौप देगी।