{"_id":"6358e015205fc60967658c1f","slug":"case-against-three-for-forgery-of-1-80-crore-from-doctor","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: डॉक्टर से 1.80 करोड़ की जालसाजी पर तीन के खिलाफ केस, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: डॉक्टर से 1.80 करोड़ की जालसाजी पर तीन के खिलाफ केस, जांच में जुटी पुलिस
Wed, 26 Oct 2022 12:51 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 26 Oct 2022 12:51 PM IST
सार
विपिन और ओमप्रकाश ने बताया कि संजय शाही अपनी भूमि बेच रहे हैं। झांसा देकर इन लोगों ने संजय के बैंक खाते में 1.80 लाख रुपये भेजवा दिए। भूमि बैनामा करने के लिए उन्होंने संजय से कहा तो टाल-मटोल करने लगे।
विज्ञापन
धमकी कॉल। (प्रतीकात्मक)
- फोटो : सोशल मीडिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अस्पताल के लिए भूमि दिलाने का झांसा देकर बाराबंकी के एक डॉक्टर से 1.80 करोड़ जालसाजी का मामला सामने आया है। एसएसपी के आदेश पर रामगढ़ ताल पुलिस ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जालसाजी करने का केस तीन आरोपियों के खिलाफ दर्ज कर लिया। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, बाराबंकी के देवा रोड पर आस्था हॅास्पिटल चलाने वाले डॉक्टर वीरेंद्र सिंह पटेल ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में लिखा है कि हॉस्पिटल खोलने के लिए भूमि खोज रहे थे। वर्ष 2019 में बहराइच जिले के नानपारा थानाक्षेत्र स्थित मिश्रापुर मिहीपुरवा निवासी ओमप्रकाश सिंह ने गोरखपुर में भूमि दिलाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
उन्होंने मेरी मुलाकात राजेंद्रनगर पश्चिमी, वृंदावन निवासी विपिन यादव और गगहा के नेवादा निवासी संजय शाही से कराई। विपिन और ओमप्रकाश ने बताया कि संजय शाही अपनी भूमि बेच रहे हैं। झांसा देकर इन लोगों ने संजय के बैंक खाते में 1.80 लाख रुपये भेजवा दिए। भूमि बैनामा करने के लिए उन्होंने संजय से कहा तो टाल-मटोल करने लगे। बाद में पता चला कि जिस भूमि को दिखाकर उन्होंने रुपये लिए हैं दूसरे की है।
विज्ञापन
रुपये वापस मांगने पर संजय शाही और उनके साथी पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि रामगढ़ताल थाना पुलिस जांच कर रही है। साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई होगी।