{"_id":"62ece31e866b987ec30a93db","slug":"case-against-four-including-former-block-chief-for-assaulting-bjp-leader","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur: भाजपा नेता से मारपीट में पूर्व ब्लॉक प्रमुख समेत चार पर केस, पुलिस ने शुरू की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur: भाजपा नेता से मारपीट में पूर्व ब्लॉक प्रमुख समेत चार पर केस, पुलिस ने शुरू की जांच
Fri, 05 Aug 2022 03:00 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 05 Aug 2022 03:00 PM IST
सार
आरोप है कि उसी समय गांव के ही दीनानाथ यादव व उनके पुत्र राकेश कुमार यादव भी वहां आ गए और लाठी डंडा से मारने-पीटने लगे। यह सारी घटना पूर्व ब्लॉक प्रमुख रत्नेश यादव के इशारे पर हुआ है।
विज्ञापन
up police demo
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के गोला थाना क्षेत्र के बाड़ी तरया निवासी भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष पवन तिवारी से बृहस्पतिवार को मारपीट व धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख रत्नेश यादव, प्रधान सर्वेश यादव, दीनानाथ यादव, राकेश कुमार यादव को आपराधिक साजिश, मारपीट, बलवा व धमकी देने की धाराओं का आरोपी बनाकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, पवन तिवारी ने गोला पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि सुबह करीब 10 बजे खेत देखने जा रहे थे। इसी दौरान प्रधान सर्वेश यादव अपने चार पहिया वाहन से आए और बड़े नेताओं को गाली देते हुए मुझे मारने-पीटने लगे। सीने पर रिवाल्वर लगाकर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
आरोप है कि उसी समय गांव के ही दीनानाथ यादव व उनके पुत्र राकेश कुमार यादव भी वहां आ गए और लाठी डंडा से मारने-पीटने लगे। यह सारी घटना पूर्व ब्लॉक प्रमुख रत्नेश यादव के इशारे पर हुआ है।
विज्ञापन
गोला थाना प्रभारी जयंत सिंह ने बताया कि पूर्व ब्लॉक प्रमुख रत्नेश यादव पर आपराधिक साजिश व अन्य पर मारपीट व धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।